श्रीमद् भागवत कथा को भव्य रूप से मनाने का लिया संकल्प

- Advertisement -

 : बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए नीरजसिंह राठौर।
: बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए नीरजसिंह राठौर।

झाबुआ। श्रीकृष्ण प्रणामी संप्रदाय के धर्माचार्य जगतगुरू 108 कृष्णमणिजी महाराज एवं भागवत मर्मज्ञ परम हंस पीठाधीश्वर महंत 108 टहल किशोरमहाराज के मुखारबिंद से 30 मई से 3 जून तक आयोजित होने वाली श्रीमद भावगत कथा के आयोजन में सुझाव एवं मार्गदर्शन हेतु तथा अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा करने हेतु शहर के सभी धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और संप्रदाय के सदस्यों की आवश्यक बैठक हुई। बैठक यशवंत भंडारी ने कहा कि विश्व विख्यात जगत् गुरू कृष्णमणिजी एवं उनके शिष्य टहल किशोरमहाराज श्रीमद् भागवत कथा करने हेतु यहां पधार रहे है। कार्यक्रम के समन्वयक नीरजसिंह राठौर ने कहा कि जब हमारे भाग्य का उदय होता है, तभी संतों का शहर में आगमन होता है। आपने उपस्थित समस्तजनों को आग्रह करते हुए कहा कि इस कथा में आपको तन-मन-धन से सहयोग देना है।बैठक में भारती सोनी, सुशीला भट्ट, नलिनी बैरागी, गणेश प्रसाद उपाध्याय, अजय रामावत, रतनसिंह राठौर, रूपसिह खपेड़, घनश्याम बैरागी सहित कईयों ने अपने सुझाव एवं मार्गदर्शन दिए।
सौंपी जवाबदारियां
श्रीमद् भागवत कथा को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। जिसमें मकनसिंह पालीवाल, मानसिंह पाल, सागरसिंह सोलंकी, शैलेन्द्र सोलंकी, कमलेश चौहान, रूपसिंह खपेड़, सवसिंह बारिया, गोपालसिंह चौहान, हर्ष चौहान, प्रतापसिंह सोलंकी, शंकरसिंह पालीवाल, मगनसिंह यादव, सुनील चौहान, पद्मसिंह सोलंकी, पद्मसिंह खपेड़, कालूसिंह परमार, मानसिंह बामनिया, नवलसिंह परमार, रमेशसिंह परमार, महेश परमार, शंकरसिंह हीहोर, प्रकाश हिहोर, महेश सोलंकी, रतनसिंह रोज, दिलीप ढ़ाक, रामसिंह सोलंकी, सुरेश भूरिया, मुकेश राठौर, खुमानसिंह बामनिया, जगदीश राठौर, महेन्द्रसिंह राठौर आदि को जवाबदारियां सौंपी गई। नलिनी बैरागी एवं सुशीला भट्ट को कलशयात्रा का प्रभारी बनाया गया। राजेन्द्र सोनी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। बैठक में समापन पर अशोक चौहान द्वारा सभी के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।