दिनेश वर्मा, झाबुआ
भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैम्पियनशिप-2026 जीत ली है। भारतीय टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को हराया। इस जीत पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह शानदार विजय भारत की बेटियों के साहस, प्रतिभा और टीम भावना का प्रतीक है। भारतीय टीम की यह सफलता खेल जगत में प्रेरणा का नया अध्याय लिखेगी।
