भाजपा मंडल के युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिया विधायक ने मार्गदर्शन

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए हितेंद्र पंचाल की रिपोर्ट-
महंत जमनादास महाराज की तपोभूमि पिपलखुंटा में नवनियुक्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया था। उक्त कार्यक्रम में युवाओं को मार्गदर्शन विधायक कलसिंह भाबर, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामा ताहेड, संजय भाबर, जिला महामंत्री युवा मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हमीर कतीजा ने युवाओ को मार्गदर्शन प्रदान किया। वही मंडल के नवनियुक्त मंडल महामंत्री निवेक नायक, सोनेश भूरिया, उपाध्यक्ष भरत मचार, निलेश सोनी, मंडल मंत्री भगतसिंह डामोर, दिनेश सेवा भूरिया, कैलाश डामोर, कोषाध्यक्ष मनसु डामोर, मीडिया सह प्रभारी विश्वास जोशी और कार्यालय मंत्री नयन पडियार का सभी अतिथियों ने स्वागत किया और सभी को अपना काम मेहनत और लगन से युवामोर्चा मे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन सह मीडिया प्रभारी विश्वास जोशी ने किया एवं आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष हमीर कतिजा ने माना।