झाबुआ डेस्क। गणतंत्र दिवस के पुनीत पर्व पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में ध्वजारोहण करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष दौलत भावसार ने कहा कि जनतंत्र की जन-जन को अनुभूति करायें। भारतीय गणतंत्र की भावना पुरातन काल से यहां विद्यमान रही है। गणतंत्र की स्थापना के साथ संविधान ने सभी को समान न्याय, आर्थिक समानता सुनिश्चित की है। जन-जन को इसकी अनुभूति हो, यह हमारी प्रतिबद्धता होना चाहिए। उन्होनें कहा कि भारत ने सभी क्षेत्रों में लगातार प्रगति की है, भारत ने दुनिया का नेतृत्व किया है। देश और प्रदेश में सभी क्षेत्रों में लगातार प्रगति हो रही है। प्रगति का सभी को लाभ मिले और राष्ट्र के नवनिर्माण में योगदान करनें का अवसर सुनिश्चित हो इसके लिए हमारे प्रयास अनवरत होना चाहिए। भावसार ने आगे कहा कि भारत ने पुरातनकाल से विश्व की अगुवाई की है। गणतंत्र दिवस हमें अतीत की समृद्धि का स्मरण दिलाता है, स्वाधीनता के लिए दी गई कुर्बानियों का पुण्य स्मरण कराता है। उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर देश को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सतत् कार्यशील रहे। भावसार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक समृद्धि से दुनिया को चमत्कृत किया है। विश्व गुरू बनने की भारतीय क्षमता का संदेश दिया है। विश्व में भारत के सुपर पावर बनने की क्षमता का आगाज किया है। हम उनकी भूमिका में पूरक बनकर राष्ट्रीय दायित्व को पूर्ण कर आत्मसंतोष की अनुभूति करें। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे, दिलीप कुश्वाह, कल्याणसिंह डामोर, पण्डित महेन्द्र तिवारी, गोपालसिंह पंवार, ओम प्रकाश शर्मा, जितेन्द्र पटेल, भूपेश सिंगोड, बंटी ब्रजवासी, किशार खराड़ी, राजेन्द्र सोनी, भंवरसिंह बिलवाल, कन्हैयालाल लाखेरी, उमंग जैन, अनील महोबिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
Trending
- श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को इंदौर में होगा
- गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से बालिका की मौत
- नमामि भारतम् कार्यक्रम अंतर्गत विशाल सामूहिक वंदे मातरम गायन का भव्य आयोजन हुआ
- भाजपा जिला कार्यालय पर स्थापित गणेश प्रतिमा का कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया विसर्जन
- डिलीवरी के नाम पर पैसों की मांग का कथित वीडियो वायरल, स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की मांग
- युवाओं को रोजगार की सौगात: एमपी में बनेंगे 21 नए स्क्रैपिंग सेंटर और 61 नए ड्राइविंग स्कूल
- सड़क निर्माण की घटिया गुणवत्ता पर सवाल; पंचायत ने लिया संज्ञान, पत्र लिख जांच की मांग
- संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला की गौरवमयी उपलब्धि
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा चिंतामन गणेश, मित्र मंडल सोनी मोहल्ला के पंडाल में पहुंचे सांसद अनीता नागर सिंह चौहान