बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया संविधान दिवस

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट-
ग्राम परवलिया में संविधान दिवस मनाया। इस दौरान बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। भारत युवा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजू धानक ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उन्हें भारत संविधान का निर्माता बनने के पूर्व किन-किन परेशानियों से जूझना पड़ा यह उपस्थितजनों को बताया। इस अवसर पर युवा भारत के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजू धानक, झाबुआ जिला युवा प्रभारी तानसिंह मेड़ा, अखिल भारतीय गायत्री परिवार झाबुआ के जिला संयोजक घनश्याम बैरागी, युवा प्रकोष्ठ के अंतरसिंह रावत, जिला प्रभारी मांगीलाल बसोड़, जिला यज्ञ शाला के चौहान, उप सरपंच भगवानलाल पाटीदार, परवलिया आदर्श ग्राम के प्रभारी राजाराम पाटीदार, गायत्री शक्तिपीठ पेटलावद से नीरज पटेल, थांदला युवा प्रभारी कमलेश वास्कले, चंद्रकांत त्रिपाठी, हरीश पंचाल, नौगांवा शक्ति पीठ के जोखला परमार, महिला मंडल से नलिनी बैरागी, विजिया बजाज, किरण निगम, सुलोचना चौहान, जमना साखला, संतु हाड़ा, कुसुम रावत, केशम मोर्य, बिरला बेन, संगीता त्रिपाठी, प्रकाश डावर, यशवंत व्यास, रमेश, तोलसिंह, महेश बिरला, शैतान आदि समाजजनों ने कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।