प्रदीप कुमार पंड्या को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग का जिला सचिव नियुक्त किया 

- Advertisement -

झाबुआ डेस्क। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग इकाई झाबुआ में राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम मिश्रा  व राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रविंद्र मिश्रा के द्वारा मध्य प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल पाटीदार एवं कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक बलसोरा की अनुशंसा पर प्रदीप कुमार  पंड्या-को जिला सचिव के पद  पर नियुक्त किया गया। 

नियुक्ति पत्र जिला कार्यालय पर अध्यक्ष पाटीदार एवं कार्यवाहक अध्यक्ष  बलसोरा द्वारा प्रदान किए जाने पर आयोग के पदाधिकारी व सदस्य सीनियर सीटी जन प्रकोष्ठ  के प्रदेश उपाध्यक्ष एमएल फुल पगारे वरिष्ठ सदस्य पीडी रायपुरिया तहसील अध्यक्ष बीएस कटारा महिला इकाई की प्रदेश सचिव रेखा भूरिया इंदौर संभाग महासचिव सविता गुप्ता जिला अध्यक्ष गोरी कटारा जिला उपाध्यक्ष  चंपा सिंगोड़ जिला सचिव साधना सोनी दिनेश कोचरा दुर्गेश सोनी  तथा अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के अध्यक्ष अखिल त्रिवेदी, सचिव,अश्विन शर्मा, भारत स्काउट गाइड के जिला उपाध्यक्ष जैनेंद्र बैरागी, विनोद दत्त, प्रदीप जोशी आदि ने बधाइयां प्रेषित की पंड्या- ने सभी का हृदय से राष्ट्रीय एव प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।