बुधवार को पिटोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत सहित पिटोल के आसपास के गांव की ग्राम पंचायतों में शपथ विधि समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पिटोल की नवनिर्वाचित सरपंच रेशमा मकन सिंह गुंडिया व उपसरपंच रामकृष्ण नागर के साथ सभी पंचों ने संविधान के हिसाब से विधिपूर्वक शपथ ली।
सरपंच व पंचों को पंचायत के सचिव रमेश बिलवाल द्वारा शपथ दिलाई गई। इस समारोह में गांव के गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए और नवनिर्वाचित सरपंच उपसरपंच, पंचों को बधाई दीञ आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में पंचायत की नई कार्यकारिणी बनाकर एकजुट होकर गांव के विकास के लिए कार्य करेंगे। गांव की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रशासन नेताओं को अवगत कराएंगे वही सरपंच रेशमा गुंडिया द्वारा आश्वासन दिया गया कि पिटोल की जनता ने जो जिम्मेदारी दी है उनको पूर्ण ईमानदारी निष्ठा से निभायेंगे और एक विकासशील पिटोल बनाऐंगे। इसके साथ पिटोल के आसपास के गांव के की पंचायतों में भी शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें खेड़ी, कालाखुट, भीमफलिया, रेतालुंजा, मंडली बड़ी, नागन खेड़ी, ढेकल बड़ी, बावड़ी बड़ी, मसूरिया, गैलर बड़ी, बलवन, कुंडला( मोद) आदि ग्राम पंचायतों के सभी नवनिर्वाचित सरपंचों पंचों ने भी शपथ ग्रहण की है।