धूमधाम से मनाया गया कृपाओं की माता मरियम का ग्रोटो महोत्सव

- Advertisement -

झाबुआ। कैथोलिक डायसिस झाबुआ के प्रसिद्ध तीर्थस्थल पंचकुई में कृपाओं की माता मरियम का ग्रोटो महोत्सव प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। महोत्सव के मुख्य याजक बि शप डाॅ. देवप्रसाद गणावा थे जबकि मुख्य प्रवचक फादर जेरोम तिर्की थे उन्होंने लगभग 12 हजार मरियम भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि माता पिता की जिम्मेदारी बच्चों के लालन पालन की होती है किन्तु बच्चों के लिये मां का स्थान सर्वोपरी होता है। इसलिये अपनी मां पर बच्चों का विश्वास व भरोसा अटल होता है इसी प्रकार यहां मरियम भक्तों का जनसैलाब यही दर्शाता है कि मां के प्रति आपका विश्वास स कितना अटूट है किन्तु हमें मां के पास जाने के लिये ख्रीस्तीय जीवन में धार्मिकता की आवश्यकता है अधार्मिकता हमें ईश्वर र के पास नही पहुंचा सकती है।

4

उन्होंने कहा कि हम हमारा पापमय जीवन त्याग कर मां मरियम की मध्यस्तथा द्वारा ईश्वर के अनेकों वरदान प्राप्त कर हमारे जीवन में आने वाले हर एक दुख तकलीफ, परेशानी व कठिनाईयों से छुटकारा प्राप्त कर सकते है। हमें हमारे मनोभाव को एक दूसरे की सेवा, प्रेम व भाईचारे के कार्यो में बिताना है। महोत्सव पूर्व कैथोलिक चर्च पंचकुई के संचालक फादर जोसफ अमुदकणी ने अतिथियों का स्वागत किया। बाईबिल पाठ का वाचन विक्की गमार एवं प्रेमला परमार ने किया । माता मरियम के आदर में छः हजार पांच सौ सैंतिस मिस्साएं चढायी गई एवं 72 पुरोहितों ने मिस्सा पूजा में भाग लिया।

5माता मरियम ग्रोटो स्थल पर भक्तों को बैठने की जगह नही होने पर स्कूल प्रांगण में पांडाल लगाकर एलईडी द्वारा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कर भक्तों तक पहुंचाया गया। समारोह को सफल बनाने के लिये पल्ली सचिव रूपसिंह भूरिया, दाविद कटारा, फ्रांसिस कटारा, भीमसिंह सिंगाडिया के साथ फादर एलियास, उपयाजक मनोज कुजुर, ब्रदर प्रिंस, प्रभु दासी सिस्टर्स, डाॅन बोस्को सिस्टर्स व पल्ली परिषद के सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।

मिस्सा पूजा में भक्तिमय संगीत के साथ गीतों की प्रस्तुति बेंजामिन निनामा व दीदास की टीम द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन फादर रफाएल एवं आभार फादर एलियासं ने माना। उक्त जानकारी कैथोलिक डायसिस मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने दी।