पन्नालाल पाटीदार, रामनगर रायपुरिया-झाबुआ मार्ग पर स्थित मां बगलामुखी पेट्रोल पंप के समीप गुजर रही माही नहर पर बने पुल के दोनों और सड़क गड्ढे में तब्दील होती जा रही है, जिससे हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बनता रहता है। रायपुरिया-झाबुआ का यह मार्ग अब गड्ढों में तब्दील हो चुका है जिससे कि दोपहिया वाहन चालकों की जमकर फजीहत हो रही है। गड्ढे बचाने के फेर वे दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। गौरतलब है कि उक्त मार्ग कहीं-कहीं चार-चार फीट के गड्ढे हो चुके है जो शासन के पानी रोको अभियान को सार्थक कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी है आंखे मूंदे बैठे है। ग्रामीणों को कहना है कि किसी हादसे के बाद जिम्मेदार अधिकारी नींद से जाएंगे। ग्रामीणजनों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द ही उस पुल के पास की दोनों साइडों पर डामरीकरण किया जाए। जिससे की दुर्घटनाओं से बचा जा सके। ) Post navigation 86 लाख की नल-जल योजना अपूर्ण, टैंकरों के सहारे ग्रामीणवासी जिले में चारपहिया वाहन चोर गिरोह सक्रिय; रात्रि में तूफान जीप लेकर भागे चोर