गगन पंचाल@कल्याणपुरा नगर में बीती रात चोरों ने अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज करवाई। नगर में गत रात्रि मेघनगर रोड स्थित बस स्टेण्ड से पल्लूसिंह लुणाजी चौहान की तूफान जीप अज्ञात चोर चुरा ले गए। जीप क्रमांक Mp 45 BB 0570 जो कि दुकान के बाहर खड़ी रात में अज्ञात चोर चुरा कर ले जानेे में सफल रहे। चोरी की हुई तूफान गाड़ी की सूचना देने पर गाड़ी मालिक के पुत्र यशवन्त ने उचित इनाम देने की बात कही है। ) Post navigation मार्ग गड्ढे में हुआ तब्दील, दोपहिया वाहन चालक हो रहे दुर्घटना के शिकार तोलसिंह भाबर शिक्षक कांग्रेस के सचिव मनोनीत