भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल

: मध्य प्रदेश शिक्षक, कांग्रेस के चुनाव में मध्य प्रदेश कांग्रेस के जिला झाबुआ की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें शिक्षक कांग्रेस के संविधान के अनुसार प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल अग्रवाल की अनुशंसा के अनुसार मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस द्वारा झाबुआ जिले की कार्यकारिणी घोषित की। अलग-अलग क्षेत्र के शिक्षकों को दायित्व सोपे गए । जिसमें जिलाध्यक्ष सुमेर सिंह कनेश बनाया गया । सुशीम कुमार जयसवाल सचिव, राम बिहारी रायपुरिया कोषाध्यक्ष सहायक कोषाध्यक्ष छह शिक्षकों को उपाध्यक्ष,दो सह सचिव चार संगठन सचिव एवं एक मीडिया प्रभारी बनाए गए।इनके चयन पर शिक्षक कांग्रेस से जुड़े सभी शिक्षकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

 

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *