हितेंद्र सिंह राठौर, अंतरवेलिया एसपी अगम जैन के निर्देश पर आचार संहिता के दौरान पुलिस लगातार स्थायी वारटिंयों को गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन व अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद श्री सोरभ तोमर के मार्गदर्शन में थाना कल्याणपुरा व चौकी अंतरवेलिया द्वारा दो स्थाइ्र वारंटियों को पकड़ने में सफलता मिली है। आचार संहिता के दौरान थाना कल्याणपुरा व चौकी अंतवरेलिया व्दारा कार्रवाई करते हुये ग्राम रुनखेडा से थाना मोडक जिला कोटा राजस्थान के स्थाई वारंटी रमेश पिता कुम्मा गुण्डिया व नुरजी पिता कुम्मा गुण्डिया निवासीगण रुनखेडा को जो 17 साल से फरार चल रहे थे । जिन्हे ग्राम रुनखेडा से दबिश देकर पकडा । बाद थाना मोडक जिला कोटा राजस्थान के जिम्मे किया । कार्रवाई में निरी. निर्भयसिह भूरिया , सउनि. मुकेश वर्मा, प्रआर. नारजी भाबोर, प्रआर. सेवरसिह भूरिया, प्रआर. चंदरसिह निंगवाल आर. नारायण, आर. हिरासिह सराहनीय योगदान रहा है। सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारीयो को श्रीमान पुलिस अधीश्रक व्दारा नगद ईनाम देने कि घोषणा कि गई है । Post navigation शोभायात्रा का बैनर फाड़ा, विहिप-बजरंग दल ने ली आपत्ति, आंदोलन की चेतावनी दी पुलिस ने राजस्थान से पकड़े तीन स्थाई वारंटी, लंबे समय से थे फरार