जितेंद्र सिंह राठौर, अंतरवेलिया ग्राम अंतरवेलिया शोभायात्रा के प्राचार प्रसार के लिए लगाया गया एक बैनर को अज्ञात लोगों ने फाड़ दिया। इसके बाद विहिप-बजरंग दल ने इस पर आपत्ति ली है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कल्याणपुरा थाना प्रभारी निर्भयसिंह को आवेदन दिया है। दरअसल, 23 सितंबर को विहिप-बजरंग दल ने अंतरवेलिया में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया था। इसी आयोजन को लेकर गांव में बैनर लगाया गया था। रविवार सुबह यह बैनर जगह-जगह से फटा हुआ मिला। इसके बाद विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारी पुलिस चौकी अंतरवेलिया पहुंचे और आपत्ति ली। मामला बढ़ता देख कल्याणपुरा थाना प्रभारी निर्भयसिंह चौकी पर पहुंचे। जिन्हें कार्यकर्ताओं ने आवेदन दिया। दिव्यराजसिंह राठौर व तानसिंह भूरिया ने बताया अगर दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। थाना प्रभारी सिंह ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। Post navigation अंतरवेलिया पुलिस ने राजस्थान के दो स्थाई वारंटी को ग्राम रुनखेडा से दबिश देकर पकड़ा