अंतरवेलिया। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों और आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशानुसार अंतरवेलिय पुलिस ने लंबे समय से फरार तीन स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। चौकी अंतरवेलिया की टीम द्वारा राजस्थान के तीन स्थाई वारंटी सोनू पिता धूमसिंह जाति मेड़ा निवासी अंतरवेलिया, टिटिया पिता हव्वा जाति मेड़ा निवासी अंतरवेलिया, नाना पिता बढ़िया जाति बिलवाल निवासी कल्लीपुरा के अपराध क्रमांक 79/2013 धारा 420,120 भादवि थाना वजीरपुर जिला गंगापुर को पकड़ा है। कारवाई में Asi मुकेश कुमार वर्मा प्रधान आरक्षक 472 नारजी भाबोर आरक्षक 651 नारायण चौहान आरक्षक 263 हिरा सैनिक 235 सोमला भूरिया का सहयोग रहा। Post navigation अंतरवेलिया पुलिस ने राजस्थान के दो स्थाई वारंटी को ग्राम रुनखेडा से दबिश देकर पकड़ा अनास नदी में डूबे वृद्ध का शव इंदौर से आई टीम ने तीन दिन बाद नदी से निकाला