मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ में अभी तेज वर्षा भले ही ना हो रही हो मगर उसके मद्देनजर त्योहार पर ऐहतियात जरूर बरती गई जिस कारण मुस्लिम जमात ने मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा करने के समाचार है। हमारे संवाददाता से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 29 जून को मुस्लिम जमात का बकरीद का त्यौहार मनाया गया वर्तमान समय बारिश का होने के कारण वर्षा की संभावना के कारण ईदगाह पर पढ़ी जाने वाली नमाज मस्जिद में अदा की गई जमात के मौलाना जनाब इरशाद रजा ने सभी को ईद की नमाज अदा कराई । बाद नमाज सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की कस्बे के हिंदू तथा बोहरा समाज द्वारा मुस्लिम भाइयों को मुबारकबाद दी। इस दिन को कुर्बानी का दिन कहा जाता है इसलिए अनेक मुस्लिम परिवारों में बकरों की कुर्बानी दी जाकर परिवार एवं रिश्तेदारों मित्रों में दावत दी गई। Post navigation बोहरा जमात ने बकरीद का त्यौहार परंपरागत तरीके से मनाया सेवा निवृत्त होने पर शिक्षक भिण्डे को भावभीनी विदाई दी