जितेंद्र वाणी, नानपुर जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत नानपुर में पंचायत की मनमानी के चलते आम जनता परेशान हो रही है। ग्राम के बस स्टैंड, स्कूल चैराहे, बड़ चोक, खंडवा बड़ोदा मार्ग की मुख्य मार्ग की स्टेज लाईन एक माह से बंद पड़ी है। रात को अंधेरा होने से चोरियों का डर बना रहता है। नालियों भी आदि अधूरी टूटी पड़ी रहने से गांव में मलेरिया टायफाइड बुखार व अन्य बीमारियों ने पाव पसार लिए है जबकि नालियों के निर्माण के लिए लाखों रुपये का आहरण भी कर लिया गया है वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गये है। जमीन पर कुछ भी नही है। आम जनता ने कलेक्टर से लेकर सीएम हेल्पलाईन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक मई वीडियो सहित समस्या से अवगत करा दिया गया है पर कोई सुनवाई नही की जा रही है। चेतन वाणी ने बताया कि मेरे द्वारा नालियों का गंदा पानी सड़को पर बहने व गांव के अंधेरे का वीडियो बनाकर कलेक्टर को बताया गया है। दो दिन पूर्व पर अभी तक कोई सुनवाई नही हुई है। पंच साकिर अली ने बताया कि मेरी दुकान बस स्टैंड पर है। स्टेज लाइने बंद होने से पूरा बस स्टैंड शाम होते ही अंधेरों में डूब जाता है। जबकि भाजपा की परिषद में खुद भाजपाई जनता परेशान हो रही है। किसी की कोई सुनवाई नही हो रही। सचिव व सरपंच अपनी मनमानी पर उतारू है। हम विधायक मूकेश पटेल से मिल कर गाँव की समस्या को जल्द हल करेंगे। Post navigation अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, घरेलू सामान जलकर खाक डिलेवरी केस ले जा रही 108 एम्बुलेंस को कंटनर ने मारी टक्कर