जितेंद्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर क्षेत्र के राजावट गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक मकान में आग लग गई। आग लगने से मकान सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार भुवान सिंह चौहान पिछवाड़ा फलिया राजावट के मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। इस बीच जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड भी पहुंच गया, जिसने आग पर काबु पाया। आग लगने की खबर लगते ही पूरे फलिया में अफरा तफरी मच गई। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। आग लगने के समय घर में छोटा बच्चा था। बच्चे ने बताया कि आग कैसे लगी मुझे पता नहीं। पूरे घर में 4 सदस्य रहते थे। मौके पर पटवारी ने पहुंचकर नुकसानी का पंचनामा बनाया। वहीं क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने पीड़ित को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है। Post navigation राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत निकाला विशाल जुलूस जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में पंचायत की मनमानी के चलते आम जनता परेशान