झाबुआ। होमगार्ड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को होमगार्ड के 69वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर डाॅ.अरूणा गुप्ता एवं विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक संजय तिवारी ने होमगार्ड जवानो की परेड की सलामी ली एवं परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात मार्चपास्ट प्रारंभ हुआ। मार्चपास्ट में 3 प्लाटून द्वारा मार्च पास्ट किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर डाॅ.अरूणा गुप्ता ने होमगार्ड जवानो को संबोधित करते हुए कहा कि आपका जो इतिहास रहा है उसने आपकी भूमिका को स्वयं ही प्रतिपादित कर दिया है। आगे भी आप इस तरह जनता को आपदाओं से सुरक्षित रखें। आपकी मोजूदगी ही हमें सुरक्षा प्रदान करती है। एसपी तिवारी ने होमगार्ड बल को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा के समय होमगार्ड बल की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। होमगार्ड बल के जवान जनता के साथ रहकर जनता की सेवा करते है। होमगार्ड के बल का जो इतिहास रहा है। भविष्य में भी आप अपने इस गौरवमयी इतिहास को बनाये रखे समारोह में डिस्ट्रीक्ट कमांडेंट होमगार्ड विनोद बोरासी ने ड्रायरेक्टर जनरल होमगार्ड म.प्र. जबलपुर मैथलीशरण गुप्ता द्वारा स्थापना दिवस पर संदेश का वाचन किया एवं अतिथियो का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन हरिश कुण्डल एवं लोकेन्द्र चोहान ने किया।
Trending
- श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को इंदौर में होगा
- गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से बालिका की मौत
- नमामि भारतम् कार्यक्रम अंतर्गत विशाल सामूहिक वंदे मातरम गायन का भव्य आयोजन हुआ
- भाजपा जिला कार्यालय पर स्थापित गणेश प्रतिमा का कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया विसर्जन
- डिलीवरी के नाम पर पैसों की मांग का कथित वीडियो वायरल, स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की मांग
- युवाओं को रोजगार की सौगात: एमपी में बनेंगे 21 नए स्क्रैपिंग सेंटर और 61 नए ड्राइविंग स्कूल
- सड़क निर्माण की घटिया गुणवत्ता पर सवाल; पंचायत ने लिया संज्ञान, पत्र लिख जांच की मांग
- संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला की गौरवमयी उपलब्धि
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा चिंतामन गणेश, मित्र मंडल सोनी मोहल्ला के पंडाल में पहुंचे सांसद अनीता नागर सिंह चौहान