झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट –
गुरुवार रात्री तकरिबन 9.25 बजे थांदला लिमडी मार्ग पर टोल नाके के समिप हुई दुर्घटना मे मोके पर ही मोत हो गई। प्रधान आरक्षक जगदिश नायक ने बताया कि मृकत थांदला से 12 कि दृमी दुर ग्राम अनुपुरा मे गमी के कार्यक्रम मे गया था जहा लौटते वक्त थांदला लिमडी मार्ग पर टोल के समीप उसकी सड़क दुर्घटना हो गइ। दुर्घटना मे युवक भारत थावरिया भूरिया निवासी छोटा गुडा 35 की गंभीर चोटो एवं अधिक रक्त बह जाने से मोके पर ही मोत हो गई। दुर्घटना की सूचना टोल नाके चोकीदार सुभाश पिता तेनीया मुणिया ने दी कि टोल नाके के समीप जुलावानिया मे एक बाइक चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रोड पर पडा है। बाइक नई होकर बिना नम्बर थी जिसके चेचिस नंबर से गाडी मालिक के नाम का पता लगाया गया। जिसके बाद गा्रम छोटा गुडा मे खबर देकर परिजनों को सूचित किया गया। दुर्घटना स्थल के समीप रोड पर बडा गड्ढा था प्रथम दृष्टया इस गड्ढे की वजह से दुर्घटना होने की संभावना मानी जा रही है। थाना थांदला मे मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
Trending
- मध्य प्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान में संस्कार की कन्याओं ने बढ़ाया थांदला का मान
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
Prev Post