थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- बीते एक सप्ताह से चल रही नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हडताल नगर परिषद उपाध्यक्ष संगीता सोनी की पहल से समाप्त हुई। हड़ताल समाप्ति के पश्चात पूरे नगर मे सफाई कर्मियों द्वारा सफाई कर नगर मे फैली गंदगी को साफ किया। नगर परिषद द्वारा कई बार समझाइश के बाद भी सफाई कर्मियों को अपने विश्वास मे न ले पाने के बाद सफाई कर्मियों को समझाइश देने व उनकी जायज मांगो को स्वीकृत करवाने का बीड़ा नगर परिषद उपाध्यक्ष संगीता सोनी एवं पार्षदों ने उठाया। रविवार सुबह अवकाश के बावजूद सफाई कर्मियों को नगर परिषद बुलवाया गया व सीएमओ दितीया मेड़ा, विश्वास सोनी, उपाध्यक्ष संगीता सोनी, पार्षद किशोर खड़िया एवं अमीत शाहजी की उपस्थिति मे उनकी मांगो पर विचार विमर्श कर एवं मांगो मे आवश्यकता अनुरुप सहमति से संशोधन कर स्वीकृत किया गया एवं हड़ताल समाप्त करने को कहा। अपनी मांगो की स्वीकृति के पश्चात सफाईकर्मी संघ अध्यक्ष सुनीता चैनाल एवं नन्ंदु भाई समेत सभी सफाई कर्मियों ने काम पर लोटने एवं हड़ताल समाप्ति की घोषण की। मांगो मे सफाई कर्मियों को स्थाई करने हेतु समय का उल्लेख किया गया कि कब-कब सफाई कर्मियों को स्थाई किया जाएगा। गोरतलब है कि 10 सालो मे किसी भी सफाईकर्मी को स्थाई नही किया गया था। वेतन, इंदिरा आवास संबंधी समास्याओं के निराकरण करने हेतु आश्वस्त किया एवं मछली बाजार को स्थांनतरित करने एवं सार्वजनिक शमशान घाट पर ही उन्हे सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आश्वस्त किया।
Trending
- सड़क निर्माण की घटिया गुणवत्ता पर सवाल; पंचायत ने लिया संज्ञान, पत्र लिख जांच की मांग
- संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला की गौरवमयी उपलब्धि
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा चिंतामन गणेश, मित्र मंडल सोनी मोहल्ला के पंडाल में पहुंचे सांसद अनीता नागर सिंह चौहान
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी : काकनवानी पुलिस ने 4 नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया
- 8 लेन एक्सप्रेसवे पर पथराव की घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने ली ग्राम स्तरीय बैठक
- तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सानिध्य में करुणामूर्ति सलाहकार पूज्य श्री रुपेंद्रमुनिजी म. सा. की 28 वीं पुण्यतिथि जप-तप से मनाई
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सानिध्य में युवा तपस्वी प्रतीक पावेचा ने 16 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- आबकारी विभाग आलीराजपुर की जोबट के अवैध मदिरा विक्रय वाले ढाबों पर कार्रवाई