झाबुआ। गांव-गांव में समाज को हिंसा एवं अत्याचार से बचाने के लिए जागरूक करने के लिए गठित शोर्या दल को कार्य एवं उत्तरदायित्व के संबंध में प्रशिक्षण देने के लिए महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनों अधिकारो एवं शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए आज 8 दिसंबर से जिले के सभी 6 ब्लाकों के मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण देने के लिए अपना होटल में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला प्रारंभ हुई। प्रशिक्षण 9 दिसम्बर को संपन्न होगा। प्रशिक्षण के बाद मास्टर्स ट्रेनर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के शोर्या दल को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर एडीसन एस पी, सीमा अलावा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आरएस जमरा, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी बघेल, जनसम्पर्क अधिकारी अनुराधा गहरवाल, बाल संरक्षण अधिकारी रूपाली जैन स्थानीय परिवाद समिति अध्यक्ष अहिरवार सहित मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे। कार्यक्रम में एडीसनल एसपी सीमा अलावा ने महिला संबंधी कानूनों की जानकारी दी एवं विभिन्न क्राइमो की धाराओं को बताया। सभी से आहवान किया कि गांव की हर महिला को शिक्षा अनिवार्य रूप से दी जाये एवं बोलने में झिझक नहीं रखे। जो भी घटना हो, सच बताये।
Trending
- सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी
- पेटलावद के इस गांव में एक ही कुएं में मिले महिला-पुरुष के शव, इलाके में फैली सनसनी
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी
- शिक्षक देवर चला रहा पंचायत, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
- जोबट पुलिस की बड़ी सफलता: 19 लाख रुपये की चोरी करने वाली पारदी गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार, बलेनो कार और नकदी जब्त
- टीएल बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर जताई नाराजगी
- इंदौर के साथ 5 जिले, 38 तहसील और 2781 गांव से होगा विकसित मध्य प्रदेश का सूर्योदय
- सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का
- सकल व्यापारी संघ का हुआ मिलन समारोह, संदीप मांडोत अध्यक्ष चुने गए
- सेवानिवृत्ति होने पर भावभीनी विदाई दी गई