8 से 12 अप्रेल तक होगी क्रिकेट स्पर्धा
झाबुआ से अब्दुल वली पठान की रिपोर्ट –
द्वितीय टेनिस बाॅल क्रिकेट टूर्नामेंट विधायक ट्राफी का आयोजन आगामी 8 से 12 अप्रैल तक स्थानीय उत्कृष्ट उमावि मैदान पर किया जाएगा जिसमें इंदौर, दोहद सहित जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से करीब 30 से अधिक टीमों के भाग लेगी। विधायक ट्राफी 2015 का आज स्थानीय राजवाडा चोक में भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक शांतिलाल बिलवाल के विशेष आतिथ्य में समारोह पूर्व ट्राफियों के अनावरण का कार्यक्रम राजवाड़ा चोक में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भंडार अध्यक्ष विजय नायर, नगर मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार, राजेन्द्र सोनी, दिपेश बबलू सकलेचा, सईदुल्ला खान संजय शाह, अर्जुन चोहान, जयदेव दवंडे, अमजद खान संदीप कानूनगो, अब्दुल वाहिद खान के अलावा बड़ी संख्या में क्रिकेटप्रेमी मोजूद थे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अब्दुल वाहिद खान ने बताया कि 8 सं 12 अप्रैल तक उत्कृष्ठ मैेदान पर आयोजित होने वाली इस क्रिकेट स्पर्धा में विधायक शांतिलाल बिलवाल द्वारा प्रथम पुरस्कार 31 हजार एवं द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपए का रखा गया। वही मैन आॅफ द सीरीज को 2500 रुपए, मैन आॅफ दी मैच को 1000 रुपए बेस्ट बल्लेबाज को 500 रुपए बेस्ट गेंदबाज को 500 रुपए का पुरस्कार रखा गया है। एंट्री जमा कराने की अन्तिम तिथि 6 अप्रैल तय की गई है। उन्होंने इस अवसर पर मैंच के नियमों के बारे में भी जानकारी दी ।
Trending
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
- अणु पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता जैन ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान
- अनंत चतुर्दशी पर भव्य जुलूस निकाल कर गणपति बप्पा का किया विसर्जन
- आम्बुआ में जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू, जनपद की टीम ने किया निरीक्षण
- रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी को भक्तों ने भारी मन से विदा किया
- श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को इंदौर में होगा
- गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से बालिका की मौत
