राजनीतिक दलों ने हाट बाजार में दिखाया दम

May

3झाबुआ।। शुक्रवार को उदयगढ़ हाट बाजार में लोकसभा उप चुनाव को लेकर दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने ढ़ोल-मांदल के साथ विषाल जनसम्पर्क रेली निकाली। भाजपा की रेली में लोकसभा प्रत्याशी निर्मला भूरिया और विधायक माधोसिंह डावर ने अपना जलवा दिखाया तो वहीं कांग्रेस की तरफ से कल्पना कांतिलाल भूरिया ने अपनी स्थानीय टीम के साथ चुनाव प्रचार की कमान संभाली और आम जनता से वोट अपील की। दोनों ही दलों के चुनाव रथ भी पुरे दिन प्रचार में लगे रहे वहीं भाजपा के पक्ष में जगह-जगह नुक्कड नाटक का मंचन भी हुआ। भाजपा की जनसम्पर्क रैली में लोकसभा प्रत्याशी निर्मला भूरिया, जोबट विधायक माधोसिंह डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंदरसिंह चोहान, वरिष्ठ नेता मांगीलाल माली, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरसिंह चोहान, भाजपा नेत्री अनबाई राजेन्द्रसिंह कनेस, मण्ड़ल अध्यक्ष राजू मुवेल, सरपंच गजराज मोर्य, जालम मुजाल्दा सहित भाजपा समर्थित पंच, सरपंच और पदाधिकारी सहित बडी तादाद में ग्रामीण कार्यकर्ता शामील हुए।कांग्रेस कांतिलाल भूरिया के समर्थन में निकाली गई जनसंपर्क रैली में कल्पना कांतिलाल भूरिया, उदयगढ़ जनपद अध्यक्ष मनीबाई अजनार, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कमरुभाई अजनार, जनपद सदस्य मोहनसिंह, शैतान राठौड़ आदि के साथ क्षेत्र के कांग्रेस समर्थित पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और बडी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता शामील हुए।