अलीराजपुर लाइव डेस्क ॥ अलीराजपुर जिले के आजादनगर बस स्टैंड पर अब से थोडी ही देर पहले लोका युक्त पुलिस ने बरझर चोकी प्रभारी बलवंतसिंह कुंडल को सहयोगी व्यापारी बुरहान के हाथो 3000 रु की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया है साथ ही बुरहान को भी सहआरोपी मानकर गिरफ्तार किया गया है अलीराजपुर लाइव को लोका युक्त टीम के इंचाज॔ युवराजसिंह ने बताया कि रिंगोल गांव के राजेश का अपने भाईयो के साथ मामूली विवाद हुआ था जिस पर भाईयो ने बरझर पुलिस चोकी पर उसके खिलाफ आवेदन दे दिया था तब से चोकी प्रभारी कुंडल दबाव बना रहा था ओर फिर 6 हजार रुपये मे सोदा तय हुआ कि वह कोई कानूनी कारवाई राजेश पर नही करेगा । ओर आज 3000 रु देना तय किया गया था इसके पूव॔ राजेश ने लोका युक्त को शिकायत कर दी ओर टीम ने आज आजादनगर बस स्टैंड पर रंगे हाथो कुंडल ओर रिश्वत लाने मे सहयोग कर रहे बुरहान को धर दबोचा ।
Trending
- छकतला में फिर लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान हुए वाहन चालक
- सीएम डॉ. मोहन पहुंचे सिचुएशन रूम, बाढ़ की जानकारी लेकर प्रभावित लोगों से किया सीधा संवाद
- 13 को जोबट में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का भव्य अनावरण
- मेघनगर में रक्तदान महाअभियान, अधिकारियों सहित नागरिकों ने किया रक्तदान
- शासकीय उचित मूल्य दुकान से अनाज चुराने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 5.52 लाख का मशरूका बरामद
- 11 वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
- शासकीय एकलव्य आदर्श विद्यालय पेटलावद में मलेरिया जागरूकता शिविर, फॉगिंग व गैंबोसिया मछलियों से लार्वा नियंत्रण
- सजेली फाटक पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत
- नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये लेने का आरोप, पूर्व सीएमओ के कार्यकाल की नियुक्तियों की जांच की मांग
- वरिष्ठ लाइनमैन गमीर देवदा का निधन