थांदला – नगर के अष्ट हनुमान मंदिर बावड़ी के सामने स्टेट बैंक के पास भाजपा ने उपचुनाव हेतु चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। शुभारंभ संगठन मंत्री अरविन्द मेनन ,परिवहन मंत्री भूपेन्द्र बघेल, इन्दोर विधायक रमेश मैंदोला की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। बडी संख्या मे उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आमजनों को संबोधित करते हुए मेनन ने कहा कि थांदला विधान सभा मे कार्यकर्ताओं की ताकत ओर जनता के प्रेम से एक बार फिर भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी। स्र्वगीय दिलीपसिंह भूरिया से अंचल का विशेष प्रेम रहा है जो उनकी पुत्री को आशीर्वाद के रुप मे आमजनोंसे मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का कुशल नेतृत्व ओर कांग्रेस के पिछले 50 सालों मे किै कार्य को तराजू मे रखा जाये तो विकास के नाम पर भाजपा का पलड़ा भारी ही रहेगा। इस अवसर पर पूर्व सीसीबी अध्यक्ष गोरसिंह वसुनिया, निर्दलीय विधायक कलसिंह भाबर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप कटारा, नप उपाध्यक्ष संगीता सोनी, पूर्व जियोस विश्वास सोनी, मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, मोर्केटिंग सोसाइटी अध्यक्ष फकीरचन्द राठोड़ समेत बडी संख्या मे कार्यकर्ता व आम जन उपस्थित थे।
Trending
- शासकीय उचित मूल्य दुकान से अनाज चुराने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 5.52 लाख का मशरूका बरामद
- 11 वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
- शासकीय एकलव्य आदर्श विद्यालय पेटलावद में मलेरिया जागरूकता शिविर, फॉगिंग व गैंबोसिया मछलियों से लार्वा नियंत्रण
- सजेली फाटक पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत
- नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये लेने का आरोप, पूर्व सीएमओ के कार्यकाल की नियुक्तियों की जांच की मांग
- वरिष्ठ लाइनमैन गमीर देवदा का निधन
- प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन
- श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़
- पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के मुखिया का आभार, सीएम डॉ. मोहन बोले- सरकार आपके लिए सबकुछ करेगी
- थांदला में स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज, 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
Prev Post