अलीराजपुर। जिला जेल अलीराजपुर में बंदियों को खजूर से झाड़ू बनाने की कार्यशाला संपन्न हुई। समापन समारोह की अध्यक्षता कलेक्टर शेखर वर्मा ने की। समापन समारोह में जिला जेल अधीक्षक आरसी आर्य,सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डामोर, इंजीनियर आरईएस गोड़, बैंक आॅफ बड़ोदा के प्रबंधक जैन,श्री सुधीर जैन सहित अन्य मौजूद थे। अपने बच्चों को शिक्षित करें। इस अवसर पर कलेक्टर वर्मा ने कहा कि सकारात्मक सोच से किया गया कार्य हमेश सफलता दिलाता है। अपने बच्चों को शिक्षित करें। समाज में नए जीवन की शुरूआत अपनी योग्यता का सदुपयोग करके करें। इस कार्यशाला से प्राप्त प्रशिक्षण का लाभ उठाकर झाड़ू का निर्माण अधिक मात्रा में करें। कम लागत में अधिक उत्पादन टीम वर्क से आएगा। झाड़ू से प्राप्त लाभांष से आपके परिवार को आर्थिक मदद होगी। बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। जीवन-यापन करने के लिए कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है।इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बंदियों को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने की सलाह दी। इस अवसर पर कैदियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए । इस दौरान जेल अधीक्षक ने आभार व्यक्त किया। जिला जेल अलीराजपुर मे बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के सोजन्य से जेल बंदियों के कोशल हेतु प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जेल के 63 पुरूष व 4 महिला बंदियों ने भाग लिया। इस दोरान कार्यशाला में अच्छी रुचि दिखाने वाले कैदियों को पुरस्कृत भी किया गया।
Trending
- शासकीय उचित मूल्य दुकान से अनाज चुराने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 5.52 लाख का मशरूका बरामद
- 11 वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
- शासकीय एकलव्य आदर्श विद्यालय पेटलावद में मलेरिया जागरूकता शिविर, फॉगिंग व गैंबोसिया मछलियों से लार्वा नियंत्रण
- सजेली फाटक पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत
- नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये लेने का आरोप, पूर्व सीएमओ के कार्यकाल की नियुक्तियों की जांच की मांग
- वरिष्ठ लाइनमैन गमीर देवदा का निधन
- प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन
- श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़
- पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के मुखिया का आभार, सीएम डॉ. मोहन बोले- सरकार आपके लिए सबकुछ करेगी
- थांदला में स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज, 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा