भाजपा के गुमानसिंह डामोर के रिकॉर्ड मतों से विजय होने पर मनाया जमकर जश्न - Jhabua Live News Hindi News Alirajpur News Alirajpur News in Hindi Jhabua News in Hindi
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर के रिकॉर्ड मतों से जितने पर खवासा मंडल के द्वारा नगर के मुख्य चौराहे पर सेकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मिठाई बाँट तिलक निकालकर और आतिशबाजी करके जीत का जश्न मनाया गया । जश्न को लेकर जनपद उपाध्यक्ष राजेन्द्र भगत ने कहा कि ये चुनाव भाजपा नही बल्कि जनता जीती है । यह प्रधानमंत्री द्वारा कराए गए विकास की जीत है । भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश बारिया ने कहा कि इस जीत से देश को नई दिशा और दशा मिलेगी ये जीत भविष्य को मजबूत बनाने में कारगर होगा । यह जीत बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर सभी भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है । वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह बापू ने कहा कि ये चुनाव मोदी की सुनामी लहर है और संस्कृति राष्ट्र वाद की विजय है । 21वी सदी उज्ज्वल भविष्य भारत विश्व गुरु की और बढ़ रहा है । भाजपा नेता मुकेश हांडी कुंडी ने कहा कि ये चुनाव भारत को मजबूत और शशक्त बनाने में सफल होगा । इस चुनाव से गाँव से लेकर शहर में राष्ट्र वाद की भावना भर गई है । भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तोलसिंह गणावा ने कहा कि ये चुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण था इस जीत से विकास के द्वार खुलेंगे तो साथ ही राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका भी निभाएंगे। भाजपा के जीत के जश्न में भाजपा मंडल महामंत्री गोपाल चौहान, कमल चावड़ा, ईश्वर मामाजी, शैतान मल लोहार, राजमल चोपड़ा, प्रकाश त्रिवेदी, ईश्वर मेलावात, प्रदीप सिसोदिया, लाला राम पंवार, शंकर खराड़ी, टीकमदास वैरागी, सोहन प्रजापति, ईश्वर भगत,विशाल पटेल, कमल पाटीदार, जितु सेन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। वही अंत मे भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश बारिया और मंडल पदाधिकारी ने क्षेत्र की समस्त मतदाता और जनता का आभार मानते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।