भाजपा-कांग्रेस ने किया जमकर प्रचार

May

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-

6 5उपचुनाव मे दोनो दल प्रचार के नाम पर कोई भी मोका छोड़ना नहीं चाह रहे। नगर मे दीपावली के पूर्व के त्योहारियां हाट पर उमड़ी भीड़ मे प्रचार एवं जनसंपर्क हेतु दोनो प्रमुख दलों भाजपा ओर कांग्रेस ने ढोल नगाडो के साथ जमकर प्रचार किया। भाजपा उम्मीदवार निर्मला भूरिया के साथ विधायक कलसिंह भाबर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संगीता सोनी, मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ,मार्केटिंग अध्यक्ष फकीरचन्द राठोर, पीटर बबेरिया सहीत पार्षदो एवं कार्यकर्ताओ ने त्योहारिया हाट मे उमड़ी भीड़ एवं नगरवासियो से जनसम्पर्क किया। वही कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया ने पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाह ,जनपद अध्यक्ष गंेदाल डामोर समेत सरंपच गणो एवं कार्यकर्ताओ ने नगर मे हाथों पार्टी के बैनर व तख्तियां लिए पूरे हाट बाजार मे भ्रमण कर जनसम्पर्क किया। बीते दिनों जगह जगह हुई आम सभाए एवं रैलियो के कारण बाजार मे दीपावली पर्व के बावजुद भी सुना पन होने से व्यापारीयों मे हताशा नजर आई। व्यापारियो का मत था कि ग्रामीण जनसभाओ एवं रैलियो मे व्यस्त हो गए जिस कारण बाजार को नुकसान उठाना पड़ा।