झाबुआ लाईव की रिपोर्ट- अंत्योदय मेंले के नाम पर भीड़ एक़ित्रत कर खोखली घोषणा करने वाले मुख्यमंत्री के बहकावे मे अब क्षैत्र की जनता आने वाली नहीं है जिले की जनता अब इस घोषणा करने वाले मुख्यमंत्री को समझ चुकी है यह बात बुधवार को एक पे्रस वार्ता मेें कांतीलाल भूरिया ने कही। भूरिया ने यह भी कहा कि
मुख्यमंत्री की इन सभाओं में भीड़ जुटाने के लिए जिस प्रकार से प्रशासन के अधिकरियों एवं कर्मचारियों ने मदद की है उनकी भी सूची बनाई जा रही है और वे यह सूची चुनाव आयोग को देंगें और कार्रवाइ करवाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश का खजाना खाली है और मुख्यमंत्री घोषणाएं कर रहे हैं। अभी तक रतलाम झाबुआ लोकसभा क्षेत्र मंे 1500 करोड़ से ज्यादा घोषणाएं हो चुकी है और पूर्व की घोषणाओं पर भी अभी तक अमल नहीं हुआ है एसे में ये घोषणाएं सिर्फ चुनावी लग रही है और यह जनता भी जानती है। भूरिया ने कहा कि जिले के मजदूरों द्वारा मनरेगा में किए गए कार्यो की मजदुरी का भुगतान भी यह सरकार नहीं करवा पा रही है जिससे जनता नाराज है। प्रदेश में महात्मा गांधी के सपनों को सच करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी ने पंचायती राज की स्थापना की थी उसे भी प्रदेश की इस सरकार ने समाप्त कर दी है। सरपंचो के सभी अधिकार छीन लिए है और वे परेशान होकर नाराज है। एवं जिले में फ्लोराइड प्रभावित ग्रामीणों को पानी देने के नाम पर जिस प्रकार से जिले में 100 करोड़ का घोटाला सामने आया है उसे भी प्रदेश सरकार दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास
- MP ITI एडमिशन 2026: ‘पहले आओ पहले पाओ’ राउंड शुरू, 22 सितंबर तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग
- शासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
- गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन किया, गांव में कई जगह विराजे गणपति बप्पा
- राणापुर में पर्यूषण महापर्व की धूम: संवत्सरी पर की क्षमायाचना, तीन तपस्वियों की तपस्या जारी
- उबलड़ में बकरियों के बच्चों को बचाने नाले में उतरी महिलाएं, तेज बहाव में फंसी
- विकास के दावों की पोल: ग्राम जवानिया में उफनते नाले से गुजरने को मजबूर अंतिम यात्रा
- पेटलावद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश