मेघनगर- दाऊदी बोहरा समाज के पवित्र माह शेहरे रमजान 1436 आज बुधवार से शुरू हो रहे है। रमजान माह की संपूर्ण तैयारियां समाजजन द्वारा पूर्व में मदरसा के शेख शब्बीर भाई पोरबंदरवाला की शदारता की जा चुकी है वहीं समाजजन द्वारा पूरे माह रोजे रखकर खुदा की इबादत की जाएगी। इस वर्ष रमजान में नमाज व बाकी इबादत करवाने के लिए बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरू सैयदना आली कदर मोला मुफ्फद्दल सैफुद्दीन साहेब की रजा मुबारक से जामिया (सूरत) से मुल्ला मुस्तफा भाई, शेख शब्बीर भाई पुनावाला आए हुए है, जिनकी सदारत में रमजान में इबादत व संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न होंगे। साथ ही पूरे महीने स्टेशनरोड स्थित बोहरा समाज की जैनी मस्जिद में रोजाना इफ्तारी व जमन भी भोजनशाला में होगा जिसका लाभ संपूर्ण समाजजनों द्वारा मिलकर लिया गया है। गौरतलब है कि पूरे माह मस्जिद में नमाज, नजाफत व अन्य कार्यक्रमों में समाज के मोहम्मद भाई, खोजेमाभाई, युसुफभाई, मुस्तनसिर भाई, बुरहानुद्दीन भाई, युसुफ भाई, अली असगर इज्जी, शब्बीर भाई, झुझर भाई, यूसुफ भाई, शब्बीर भाई सहित संपूर्ण समाजजन खिदमत कर लाभी लेंगे। वहीं बोहरा समाज की ईद 17 जुलाई शुक्रवार के रोज आएगी उक्त जानकरी बोहरा समाज के अध्यक्ष वाली मुल्ला अली असगर भाई इज्जी द्वारा दी गई है।
Trending
- गुरुकुल एकेडमी पेटलावद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘ग्रीन डे’
- ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रदेश में निवेश से गुजरात-एमपी के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 13 अगस्त को सारंगी में निकलेगी वाली विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होगी कैबिनेट मंत्री भूरिया
- एचआईवी-एड्स के खिलाफ पैदल और वाहन रैली से दिया जागरुकता का संदेश
- सोंडवा में निकली भव्य तिरंगा वाहन यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारे गूंजे
- जिला पुलिस झाबुआ द्वारा नितिन डामर को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया
- 47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?
- सड़क हादसे में घायल बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
- छकतला में फिर लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान हुए वाहन चालक