झाबुआ। जिले में विस्फोटक पदार्थ का विशेष चैंकिग अभियान चलाकर विस्फोटको से संबंधित जारी किये गये लाइसेंस की जांच कर लायसेंस की शर्तो का सख्ती से पालन करवाये। लायसेंस धारी द्वारा यदि शर्तो का उल्लंघन किया जा रहा है, तो तत्काल लाइसेंस निरस्त कर दे। उक्त निर्देश कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने कलेक्टर कार्यालय में रविवार को संपन्न हुई विस्फोटक पदार्थो के लाइसंेस संबंधी बैठक में सभी राजस्व अधिकारियों एवं एसडीएम को दिए। बैठक में एडीएम एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्जुनसिंह डावर सहित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने सख्त लहजे में सभी एसडीएम को कहा कि जिस एसडीएम के क्षेत्र में विस्फोटक पदार्थ के संबंध में अवैध गतिविधि संचालित होती पाई गई। उसके लिए एसडीएम व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदार होगे एवं सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी एसडीएम यह सुनिश्चित करे कि उनके क्षेत्र में जितने भी विस्फोटक पदार्थ संबंधी लाइसेंस जारी किए गए है। उसमें लायसेस धारी द्वारा परिवहन, भंडारण, विस्फोटक सामाग्री प्राप्त करने, उपयोग करने, विस्फोट करने संबंधी लाइसेंस की सभी शर्तो का पालन किया जा रहा है। यदि लाइसेंसधारी द्वारा लाइसेंस की शर्तो का उल्लंघन किया जाता है, तो तत्काल लाइसेंस निरस्त कर दे।
Trending
- बारिश पूर्व ग्रामीणों ने श्रमदान तथा अर्थ दान कर कर दिया कच्ची सड़क निर्माण
- सीएम डॉ. मोहन कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात
- कबीर मंदिर पहुँची 251 कलशों की भव्य यात्रा, पूर्व विधायक मुकेश पटेल हुए शामिल
- विकसित भारत संकल्प संस्थान द्वारा गौरव सम्मान एवं विकसित भारत सम्मेलन गांधीनगर में संपन्न
- संस्कार पब्लिक स्कूल में साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता सेमिनार का आयोजन
- जोबट में छात्रावास भर्ती प्रक्रिया पर विधायक सेना महेश पटेल का बड़ा संदेश
- अमरनाथ यात्रियों के स्वागत में सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल, महेश पटेल ने पुष्पमालाओं से किया सम्मान
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण
- खूबसूरती पर मोहित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- एमपी का बड़ा टूरिज्म स्पॉट बनेगा कुकरू
- स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में टॉप पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- माता-पिता के बाद डॉक्टर ही भगवान