बरातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी 20 घायल

- Advertisement -

अलीराजपुर लाइव के लिए चंद्रशेखर आजादनगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट-
शादी ब्याह के सीजन में चल रही ओवर लोडिंग का नतीजा शनिवार को नगर में देखने को मिला। विकास खंड के ग्राम काबरीसेल से छोटीपोल की ओर आ रही बरात का ट्रैक्टर बरझर फाटक पर असन्तुलित होकर पलट गया। घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया जबकि ट्रैक्टर की ट्राली में बैठे करीब 20 बराती घायल हो गए, जिसमे से पांच से सात बरातियों को गम्भीर चोट आई। घायलों में 18 वर्षीय रमिला छगन, सकीला सनु 14 वर्ष, नुरकी चंद्रसिंह 40 वर्ष, रेलम भंगडिया उम्र 15 वर्ष, कालू सुरतान 36 वर्ष, वर्षा केवन 14 वर्ष को गंभीर चोटे आई है। सभी गंभीर घायलों को 108 की मदद से आजादनगर चिकित्सालय लाया गया जहां वही अन्य घायलों को बोलेरो वाहन से अस्पताल पहुंचा गया। ट्रैक्टर में सवार बच्चों की संख्या ज्यादा थी, लिहाजा उन्हें गंभीर चोटे आई।