बड़े पुल से गिरे घायल युवक ने दम तोड़ा

- Advertisement -

आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजादनगर
चंद्रशेखर आजाद नगर में आज पुलिया से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आजाद नगर बस स्टैंड के पास बड़े पुल पर से गिरने पर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आजाद नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शासकीय हॉस्पिटल पहुंचाया गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को डॉक्टर द्वारा चंद्रशेखर आजाद से अलीराजपुर जिला चिकित्सालय रेफर किया जिसे 108 से अलीराजपुर ले जाया जा रहा था कि रास्ते मे ही गंभीर रूप से घायल सब्बीर पिता सकरिया उम्र 47 वर्ष ने दम तोड़ दिया। मृतक आजाद नगर के ग्राम कुक्षी का निवासी है। 108 द्वारा रास्ते से वापस चंदशेखर आजाद नगर हॉस्पिटल लाया गया। लाने के बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।
)