पेटलावद ब्लास्ट की तीसरी बरसी पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे कमलनाथ की सभा में जुटे हजारों

- Advertisement -

जीवनलाल राठौड़, पेटलावद
भाजपा ने जगह जगह सच्चाई को दबाया है चाहे वह पेटलावद ब्लास्ट की सच्चाई हो या प्रदेश में कोई भी सच्चाई हो उसे दबाया जा रहा है। शिवराज जी आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे है उनसे पूछना चाहता हूं। यदि आपने जनता के हित में कार्य किए तो आपको आशीर्वाद यात्रा निकालने की क्या जरूरत है जनता आप को स्वयं ही आशीर्वाद दे देगी। उक्त बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने परिवर्तन यात्रा के तहत पेटलावद में एक बड़ी सभा को कॉलेज ग्राउंड में संबोधित करते हुए कहीं। सभा में लगभग 12 हजार से अधिक जन समुदाय उपस्थित रहे। अपना अनुभव बताते हुए कहा कि मैने अपने राजनीतिक जीवन में कभी ऐसा नहीं देखा जब हर वर्ग परेशान है। शिवराज सिंह जनता के खर्च पर आते है सभाएं करते है। जनता का करोड़ों रूपया बर्बाद कर रहे है। आज की स्थिति में हर वर्ग परेशान है। किसानों के साथ धोखा, अन्याय और अपमान हुआ है सबसे बड़ी बात किसानों का अपमान हुआ है। कांग्रेस के शासन में समर्थन मूल्य बढ़ाने की बात की जाती थी किंतु भाजपा के शासन में किसानों को समर्थन मूल्य मांगना पड़ रहा है। यह अंतर है कांग्रेस और भाजपा में कांग्रेस सरकार बनने का विश्वास प्रगट करते हुए कहा कि अब अगर मगर किंतु परंतु नहीं तीन महीने में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिन में शहर किसान का कर्जा माफ,पूरी बिजली-बिल हाफ और भारतीय जनता पार्टी साफ आज हमारा मप्र औद्योगिक प्रदेश नहीं है। हमारे किसानों के हाथ में क्रय शक्ति नहीं है। किसान परेशान है तो पूरा प्रदेश परेशान है। आज मुझे सबसे ज्यादा चिंता नौजवानों की है। आज का नौजवान बेरोजगारी की कगार पर खड़ा है। प्रधानमंत्री ने हर वर्ष 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था. किंतु पूरा नहीं किया। आज का नौजवान कोई कमीशन नहीं चाहता, कोई ठेका नहीं चाहता, आज के नौजवान के हाथों को केवल काम चाहिए। केंद्र सरकार पर भी हमला करते हुए कहा कि मोदी जी ने कई नारे दिए मेक इन इंडिया, इंडिया शाइनिंग, डिजिटल इंडिया और स्कील इंडिया जो कहीं भी दिखाई नहीं देते है। हमारे शिवराज सिंह भी कम नहीं है। उन्होंने भी इंदौर में कई समिट किए और कहते थे 50 हजार करोड़ के नए उद्योग आने वाले है किंतु हुआ उल्टा हर वर्ष जितने उद्योग मध्यप्रदेश में खुलते नहीं उससे ज्यादा तो उद्योग बंद हो जाते है, यहां शराब के उद्योग सबसे ज्यादा खुलते है। गरीबी रेखा में नाम लिखवाने के यहां 15 हजार रूपए लगते है। मप्र में भ्रष्टाचार गांव स्तर से प्रारंभ होकर भोपाल स्तर तक है। प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला व्यापमं घोटाला भाजपा के शासन में हुआ है जिसमें योग्य व्यक्तियों को नौकरियां नहीं मिली है। शिवराज सिंह के सुुसराल से 35 लोगों की नौकरियां लगी किंतु दूसरे युवा नौकरियों से वंचित रहे। विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता अजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह को एक बीमारी है. वो जहां भी जाते है झूठ बोलते है। वे हर जगह जा कर झूठ बोलते है। उन्होंने जहां भी घोषणाएं की वो आज तक पूरी नहीं की। विधानसभा में 150 आयोग की रिपोर्ट आज तक विधानसभा के पटल पर नहीं रखी गई।
तीर कमान भेंट किए-
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को तीर कमान भेंट किए गए और 51 किलो की माला से अतिथियों का स्वागत किया गया।
श्रद्धांजलि भी दी-
इस मौके पर हेलीपेड से एक वाहन रैली के रूप में कमलनाथ सर्वप्रथम श्रद्धांजलि चौक पहुंचे जहां पर मृतकों को श्रद्धाजंलि दी गई। इसके साथ ही एक बड़ा बैनर जिसमें सभी मृतकों के फोटो लगाए गए जहां पर भी पुष्पहार चढ़ाए गए।
पेटलावद ब्लॉस्ट में दो दोषी-
विधानसभा प्रतिपक्ष के उप नेता बाला बच्चन ने कहा कि पेटलावद ब्लास्ट आयोग की रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक नहीं की गई इसमें केवल दो आरोपी बनाए गए जिसमें एक राजेंद्र कांसवा और दूसरा धर्मेद्र राठौर है जबकि राजेंद्र कांसवा को सरकार के द्वारा मृत बताया जा रहा है. किंतु आयोग की रिपोर्ट में कई लोगों ने ब्लॉस्ट के बाद राजेंद्र कांसवा को देखने की बात कहीं है जिससे यह लगता है कि राजेंद्र कांसवा जिंदा है. जिससे भाजपा सरकार नियत साफ नहीं है।
सेवा करने के लिए चट्ढी पहनना जरूरी नहीं है-
युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विक्रांत भूरिया सेवा करने के लिए चट्ढी पहना जरूरी नहीं है। ब्लास्ट की घटना की जानकारी जैसे ही हमें मिली हमने भी अपने स्तर से मदद करने का काम प्रारंभ कर दिया। पहले हम चट्ढी पहनने घर नहीं गए। सेवा का कार्य करने के लिए चट्ढी पहनना जरूरी नहीं है.? कांग्रेस सांसद कांतिलाल भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला मेहता ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन प्रकाश रांका ने किया और आभार प्रदर्शन सुरेश मूथा ने माना।
वाहनों का काफिला-
कांग्रेस के इस आयङ्क्षजन में हजारों की संख्या में जनता आई जिसमें वाहनों का काफिला पेटलावद नगर में नजर आया। चारो ओर तूफान वाहन और बसों में भर कर जनता पेटलावद पहुंची, जहां उन्होंने सभा में भाग लिया। मुख्य स्टेट हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई। सुबह से लेकर दोपहर 3.30 बजे तक मुख्य स्टेट हाईवे पर वाहनों का काफीला ही दिखता रहा. सभा समाएंत हङ्क्षने के बाद लगभग 1.30 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। रतलाम, झाबुआ,राणापुर, कल्याणपुरा, थांदला, मेघनगर सहित अन्य स्थानों से सैकडों वाहनों में हजारों लोग आए।
ब्लॉक अध्यक्ष सलुनिया ने 51 किलो की माला से किया स्वागत-
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह सलुनिया वह नगर अध्यक्ष जीवन ठाकुर द्वारा 51 किलो की माला से स्वागत किया गया