पेटलावद बीईओ प्रसाद के गाली गलौज का पाट॔ 2

- Advertisement -

अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से कैसे गालियो से बात करते है ये महाशय, एक ही विकासखंड में तीन माह में दूसरा मामला

———————

झाबुआ लाइव के लिए जितेंद्र राठौड़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

झाबुआ। झाबुआ जिले में लगातार वरिष्ठ अधिकारियो से अधीनस्थ छोटे कर्मचारी प्रताड़ित हो रहे है। जिले पेटलावद विकासखंड में तीन माह में यह दूसरा मामला है।

पहले मामले में राजस्व निरीक्षक को एक ही दिन में जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय पर अटेच कर दिया। लेकिन जिला प्रशासन और सत्तापक्षीय राजनीतिघो का चहेता बने प्रभारी बीईओ को न तो पद से हटाया और न ही कोई कार्यवाही। जाँच के नाम पर तीन माह पुरे कर दिये। आश्चय तो यह हो रहा है की सरेआम शासकीय कार्यलय में अपशब्द कहने वाले यह अधिकारी कन्या हाई स्कूल के प्राचार्य भी है।

यहाँ ऑडियो में आप सुन सकते है एक प्रभारी बीईओ योगेन्द्र प्रसाद ने कैसे सहायक ग्रेड तीन के इस कर्मचारी के साथ पुरे खानदान को गालिया दे डाली।

जिला प्रशासन ने कोई कार्यवाही करने बजाए उल्टा अपने हक के लिए आवाज उठाने वाले बाबू को झाबुआ अटेच करवा दिया।

एसडीएम् पेटलावद की रिपोर्ट में स्पष्ठ दोषी सिद्ध होने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होना और

पुरे मामले में जिला प्रशासन के साथ सत्तापक्ष की भूमिका भी संदेहस्पद दिखाई दे रही है।