झाबुआ। शुक्रवार कमलसिंह राठोर पुलिस महानिरीक्षक आईपीएस मप्र होमगार्ड जबलपुर द्वारा झाबुआ स्थित होमगार्ड कार्यालय परिसर में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें देवेन्द्र कुमार विजयवत डिवीजनल कमांडेट, होमगार्ड इन्दोर, पुलिस अधिक्षक झाबुआ संजय तिवारी एवं रक्षित निरीक्षक मीणाजी एवं कार्यालय स्टाफ तथा 80 होमगार्ड सैनिक उपस्थित थे। सम्मेलन का संचालन देवेन्द्र कुमार विजयवत डिविजनल कमांडेंट, होमगार्ड इन्दोर द्वारा किया गया, आइजी द्वारा जवानों से जिला झाबुआ के नाम के इतिहास के बारे में पूछा गया जिस पर सैनिक 218 गोपाल द्वारा बताया गया कि झाबुआ नाम स्वं. झब्बु नायक जो कि झाबुआ के राजा थे के नाम पर जिला झाबुआ का नाम पडा। आइजी राठोर ने बताया कि योगा से स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ता है अतः सैनिको को योगा नियमित कराना चाहिए। आई.जी ने सैनिको को समझाइश दी कि जीवनरक्षक बने, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे, तथा रक्तदान करे। होमगार्ड विभाग द्वारा चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं के बारे में होमगार्ड जवानों को बताया। होमगार्ड जवान अन्य वर्दीधारी संस्था में भर्ती प्रक्रिया में शामिल होते है, तो शासन द्वारा 30 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाता है। देवेन्द्र कुमार विजयवत डिवीजनल कमाण्डेन्ट, होमगार्ड इन्दौर द्वारा भी होमगार्ड जवानो को डियूटी संबंधी समझाइश दी गई। एसपी संजय तिवारी द्वारा होमगार्ड जवानों को थानों पर किस प्रकार की डयूटी करना होती है के बारे में बताया गया। आइजी द्वारा होमगार्ड जवानो की समस्याओं के बारे में भी पूछा गया। सम्मेलन में विनोद बोरासी प्रभारी डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेट होमगार्ड झाबुआ द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों एवं होमगार्ड जवानो का सम्मेलन में शामिल होने हेतु आभार व्यक्त किया गया।
Trending
- कबीर मंदिर पहुँची 251 कलशों की भव्य यात्रा, पूर्व विधायक मुकेश पटेल हुए शामिल
- विकसित भारत संकल्प संस्थान द्वारा गौरव सम्मान एवं विकसित भारत सम्मेलन गांधीनगर में संपन्न
- संस्कार पब्लिक स्कूल में साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता सेमिनार का आयोजन
- जोबट में छात्रावास भर्ती प्रक्रिया पर विधायक सेना महेश पटेल का बड़ा संदेश
- अमरनाथ यात्रियों के स्वागत में सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल, महेश पटेल ने पुष्पमालाओं से किया सम्मान
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण
- खूबसूरती पर मोहित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- एमपी का बड़ा टूरिज्म स्पॉट बनेगा कुकरू
- स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में टॉप पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- माता-पिता के बाद डॉक्टर ही भगवान
- कट्ठीवाड़ा पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई
- सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम