झाबुआ। आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट झाबुआ द्वारा वर्ष 2016 जिला विकलांग एवं पुनर्वास केंद्र रंगपुरा में सेलिब्रेट किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियो एवं सदस्यो ने नववर्ष के प्रथम दिन की खुशियां निःशक्त बच्चों के बीच मनाई। उनके साथ केक काटा। पश्चात् चाॅकलेट एवं बिस्किट का वितरण किया। इस अवसर पर शहर की दो विभूतियों का भी सम्मान किया गया। इस शुभ संयोग पर ट्रस्ट के सदस्य प्रियेश कोठारी का जन्मदिवस होने से उन्हें भी शुभकामनाएं दी। पश्चात ट्रस्ट के पदाधिकारियांे एवं सदस्यों द्वारा निःशक्त बच्चों के साथ काटा गया। इस दिन ट्रस्ट के सदस्य प्रियेश कोठारी का जन्मदिवस होने से उनके द्वारा अपनी पत्नी के साथ केक काटकर स्वागत करने के पश्चात् केक खिलाकर बच्चों का मुंह मीठा करवाया एवं उन्हें अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।
धाकरे व भावसार का किया सम्मान
ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष राजेश नागर, वंदना व्यास, राधेश्याम पटेल, शार्दुल भंडारी, रविराजसिंह राठोर, दोलत गोलानी आदि द्वारा जिला चेस एसोसिएशन के सचिव विवेकसिंह धाकरे को राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा आयोजित शतरंज स्पर्धा में कास्य पदक प्राप्त होने पर एवं दौलत भावसार के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर उनका शाॅल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंटकर तथा पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर भावसार के साथ भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, कल्याणसिंह डामोर, भूपेश सिंगोड़ आदि उपस्थित थे।
बच्चो के साथ किया नृत्य
नववर्ष सेलिब्रेशन करते हुए ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियो एवं सदस्यो ने निःशक्त बच्चों के साथ नृत्य करने का आनंद लिया। फिल्मी गीतों पर निःशक्त बच्चें जमकर झूमे। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के सेवा प्रकल्प अध्यक्ष जयेन्द्र बैरागी एवं निखिल भंडारी ने किया। इस अवसर पर विकलाग केंद्र के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाॅफ भी मौजूद था। अंत में ट्रस्ट के प्रति आभार विकलांग केंद्र के संचालक षैलेन्द्रसिंह राठौर ने माना।
Trending
- स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द, 1500 गांव की ढाई लाख हेक्टेयर भूमि की होगी सिंचाई
- नागणेच्या यात्रा संघ द्वारा अमरनाथ-वैष्णोदेवी यात्रा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह
- निर्धन परिवारों की सुविधा के लिए ₹1.05 करोड़ से बनेगा भव्य तीन मंजिला अंबेडकर भवन, लगेगी आदमकद प्रतिमा
- सीएम डॉ. मोहन ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 203.56 करोड़, कहा- बुजुर्गों-असहाय लोगों का आदर करना हमारा धर्म
- अणु पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के प्रति किया जागरूक
- पद्मावती नदी में मिला युवक का शव, पुल पर खड़ी मिली बुलेट और चप्पल
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों को दी 29.29 लाख रुपये से अधिक के विद्युतीकरण कार्यों की सौगात
- स्कूल खुले, लेकिन शिक्षक गायब, कलेक्टर के निर्देश पर बीआरसी ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण
- साहस की मूर्ति को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं वीरांगना रानी दुर्गावती
- जोबट के कृष्ण चौपाटी पर पुलिस चौकी की मांग: नगरवासियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन