झाबुआ। खरीफ मोसम 2015 अन्तर्गत राष्ट्रीय कृषि बीमा योजनान्तर्गत जिन कृषकों का कपास फसल का बीमा हुआ है, उन कृषकों को बीमा प्रीमियम की आधी राशि की भरपाई राज्य शासन करेगी। विगत दिनों मंत्री परिषद की बैठक में इस सम्बन्ध में लिए निर्णय अनुसार जिन कृषकों से कपास फसल बीमा हेतु 13 प्रतिशत प्रीमियम लिया गया है, उन कृषको को 6.5 प्रतिशत प्रीमियम राशि वापस लोटाई जाना है। मप्र शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में निर्देश भी जारी किए जा चुके है। शासन द्वारा राष्ट्रीय कृषि बीमा कम्पनी के भोपाल क्षेत्र कार्यालय को निर्देशित कर ऐसे समस्त कपास फसल बीमा कृषकों को 6.5 प्रतिशत राशि कृषकों के बैंक खातों में वापस लौटाने के लिए कहा गया है। कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक तथा जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबन्धक को कृषकों को कपास फसल बीमा प्रीमियम की आधी राशि वापस लोटाने के लिए निर्देश दिए है।
Trending
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह