पेटलावद। सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय के नारे को चरितार्थ करने व आम जन में शांति एंव सद्भाव का प्रचार करने तथा नकारात्मक ऊर्जा समाप्त कर पुनः सकारत्मक ऊर्जा व विचारो का प्रवाह करने के उद्देश्य से एवं 12 सितम्बर को हुए हादसे मे दिवगत जीव आत्माओ की आत्म शांति के लिए शांति समिति द्वारा 10 अक्टूम्बर से 12 अक्टूम्बर तक तीन दिवसीय पंच कुण्डीय शांति महायज्ञ का अनुष्ठान का आयोजन स्थानीय बस स्टैंड के पीछे एवं श्रद्धांजलि चोक के सामने स्थित भूमि पर किया जा रहा है।
विभिन्न प्रकार से होगे आयोजन….
इस कार्यक्रम की शुरूआत शनिवार 10 अक्टूंबर को प्रातः 8 बजे से गणपति प्रसन्नार्थ अनुष्ठान के बाद श्रीमद् भागवत गिता के 108 पाठ का हवन, पितृ गायत्री मत्रं एंव महामृत्युंजय का जाप, हवनात्मक नवचण्डी यज्ञ 108 हनुमान चालीसा पाठ के अलावा रात्रि मे सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन एंव 11 अक्टूम्बर रविवार को दिन में हवन एंव रात्रि मे कबीर भजन संध्या के साथ 12 अक्टूम्बर सोमवार को सर्वपितृ अमावस्या के दिन भगवान निलकंठेश्वर महादेव का 108 लीटर दुध सें महाअभिषेक किया जावेगा। एंव यज्ञ की पूर्णाहुति एंव आरती के पश्चात इसी दूध प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा।
निःशुल्क बैठेगे जोडे़
सद्कर्म एवं शांति के उद्देश्य से किये जा रहे इस पंच कुण्डीय महायज्ञ में 15 जोड़े सहभागी बनकर यज्ञ मे आहुति देंगे। समिति कें द्वारा नगर एंव प्राणी समुदाय के हित में किए जा रहे इस आयोजन में बैठने वाले जोड़ांे से किसी भी प्रकार की कोई राशि नहीं ली गई है।
विद्वान पंडित की उपस्थिति में होगे कार्यक्रम
इन धार्मिक कार्यक्रम व अनुष्ठान को संपादित करने के लिए राजस्थान के प्रतापगढ़ के पंडित एंव आचार्य हरि शुक्ल एंव उनके सहयोगियो के अलावा पेटलावद, रायपुरिया, सांरगी समेत थादंला एवं झाबुआ के पंडितो व ब्राहम्ण की उपस्थिति में यह सभी कार्यक्रम संपादित किए जाएंगे।
तैयारी अंतिम दौर में …..
नगर मे पहली बार इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान एंव आयोजन को लेकर नगर शांति समिति के सदस्यो के द्वारा विभिन्न प्रकार बैठके आयोजित कर समितियां गठित करते हुए, कार्य किए जा रहे हैं। वही समिति के सदस्यों द्वारा प्रचार प्रसार एंव सहयोग के अतिरिक्त घर घर जाकर पीड़ित परिवार को इस अनुष्ठान में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित भी किया जा रहा है। साथ ही समिति के द्वारा सभी धर्मप्रेमी जनता से इस धार्मिक अनुष्ठान में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील भी की गई है।
Trending
- रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, सोयाबीन कटाई के लिए गुजरात-राजस्थान जा रहे ग्रामीण
- महीनों से सरकारी राशन का इंतजार; राशन की आस में खाली हाथ लौट रहे ग्रामीण, कई परिवारों के सामने खाने का संकट
- गोपाल गौशाला में 75वाँ पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
- सिंहस्थ 2028 के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद चलाई गेती, जनहित में समर्पित किया पैतृक मकान
- शकुंतला देवी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया इंडस्ट्रियल भ्रमण
- ग्राम बेगड़ा की समस्याओं को लेकर विधायक सेना महेश पटेल ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं
- SIR पर कांग्रेस के आरोपों की खुली पड़ताल जरूरी, चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद राहुल गांधी जवाब दें : मकू परवाल
- फतेपुरा में शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत, स्कूल भवन का हुआ भूमि पूजन
- मध्य प्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान में संस्कार की कन्याओं ने बढ़ाया थांदला का मान
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण