दीनदयाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

- Advertisement -

भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार के नेतृत्व में राजगढ़ नाका स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थल पर भाजपा का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुबे के अलावा विधायक शांतिलाल बिलवाल,नपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया, दौलत भावसार, कल्याणसिंह डामोर, नगर मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार, राजेन्द्र सोनी, बबलु सकलेचा, छितूसिंह, संजय शाह, संजय सोनी, गोपाल शर्मा, सईदुल्ला खान, विमलदाणी, पण्डित महेन्द्र तिवारी, मुजम्मिल खान, कन्हैयालाल लाखेरी, अनील महोबिया,, दवाण्डेभाउ, सुनील कटारिया, जमुना वाखला, निर्मला अजनार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे तथा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया गया।जिला भाजपा अध्यक्ष दुबे ने इस अवसर पर बताया कि झाबुआ नगर के सभी 18 वार्डो में सोमवार को भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर घर घर जाकर लोगों को सक्रिय सदस्य बनाया जारहा है । इसी कडी में जिला भाजपाध्यक्ष, विधायक बिलवाल एवं पार्टी पदाधिकारियों ने गोपाल कालोनी से सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान शुरू किया।DSC02948