झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
क्षेत्रीय सांसद दिलीपसिंहजी भूरिया के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन हेतु नगर के हर वर्ग के लोगो का सैलाब उमड़ पड़ा। सभी राजनैतिक दलो, समुदायों, संस्थाओं, सामाजिक व धार्मिक सस्थाओं के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं व सदस्यों ने पुष्पवर्षा कर नम आखो से सांसद भूरिया के अंतिम दर्शन किए। इंदौर से पेटलावद मार्ग होते हुए भूरिया का पार्थिव शरीर को राज राजेन्द्र रथ मे थांदला लाया गया। उनके अंतिम दर्शन हेतु दिए गए के समयानुसार सुबह 11 बजे लोगांे का जमावड़ा नियत स्थान स्थानीय अस्पताल चोराहे पर होने लगा। इंदौर से थांदला मार्ग में जगह जगह पर श्रद्वांजलि कार्यक्रम होने से रथ तकरीबन 2 घंटे लेट करीब 1.15 पर थांदला पहंुचा तब तक अस्पताल चोराहा खचाखच भर चुका था। जैसे ही रथ ने नगर मे प्रवेश किया भूरिया अमर रहे के नारों से गूंज उठा। भूरिया को श्रद्धांजलि देने हेतु विधायक कलसिंह भाबर, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कटारा, वरिष्ठ नेता लक्ष्मीनारायण पाठक, जिला मंत्री गणराज आचार्य, मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, अशोक अरोरा युवा मोर्चे के अमित शाह, किशोर आचार्य, पीटर बबेरिया, सही बडी संख्या मे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण, कांग्रेस के पूर्व विधायक रतनसिंह भाबर, नगीन शाह, नारायण भट्ट, अक्षय भट्ट, चेनसिंग डामोर ,व गुरुद्वारा भुदेव आचार्य, लोकेन्द्र आचार्य, जया पाठक,ख्रिस्त समाज से फा.बसील भूरिया,बोहरा समाजजन, मुस्लिम समाजजन, मानव अधिकार संगठन के व्ही आर अरोरा, बीएल गुप्ता, लायंस क्लब, पेशंनर संघ, रामायण मंडल, व विभिन्न सस्थाओं व समाजों के प्रमुख जन व जन प्रतिनिधियों, पत्रकारगण समेत बडी सख्या में नगरवासी पहुंचे।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन