झाबुआ। श्रीरामशरणम् समिति द्वारा रविवार को श्रीराम नाम की दीक्षा कालेज मार्ग स्थित श्रीरामशरणम् में आयोजित की गई है। जिसमें 2861 महिला एवं 3117 पुरूषो सहित 5978 व्यक्तियों ने दीक्षा ग्रहण की इस प्रकार गढ़ी में 5377, कुशलगढ़ में 4245, दाहोद में 1756 तथा झाबुआ में 5978 सहित कुल 17356 दीक्षा हुई।उक्त दीक्षा ब्रह्मविद स्वामी सत्यानंद महाराज, ब्रह्मलीन परमपूज्य प्रेमजी महाराज एवं ब्रह्मलीन परम पूज्य डाॅ. विश्वामित्र महाराज की असीम कृपा एवं सूक्ष्म उपस्थिति तथा रामबाबू ट्रस्टी स्वामी सत्यानंद धर्मार्थ ट्रस्ट नई दिल्ली के मार्गदर्शन में हुई।राम नाम की दीक्षा तीन पालीयो में सम्पन्न करवाई गई दीक्षा लेने के लिए दूर-दराज से भक्त झाबुआ आए। आज 33 चयनित परिवारो को अधिष्ठानी का प्रदाय किया गया खुले सत्संग का शुभारंभ रामायण पाठ से हुआ। 4 जनवरी को प्रातः 7 से 8 ध्यान, भजन-संर्कीतन, प्रातः 9 से 10 गीता पाठ, प्रवचन, दोपहर 12ः30 से 2ः30 मौन, दोपहर 4 से 4 बजे अमृतवाणी-संर्कीतन, प्रवचन, सायं 7 से 8 रामायण पाठ, प्रवचन होंगे।संतो ने कहा है कि कलयुग मे केवल नाम ही आधार है इसलिए राम नाम की साधना का मार्ग बहुत ही उत्तम मार्ग है, श्रीरामशरणम् समिति झाबुआ ने उन सभी साधको, पिं्रट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया,प्रशासन सहित प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी महानुभावो का हृदय की अंतरमन की गहरायिओ से साधुवाद एवं आभार व्यक्त किया है जिन्होने राम नाम की दीक्षा दिलवाने में सहभागिता की है।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन