थांदला। जैन सोश्यल ग्रुप थांदला के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यो की एक बैठक सोमवार की देर शाम स्थानीय पोषध-भवन पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्रुप के अध्यक्ष हेमंत श्रीमाल ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 नवंबर शनिवार को स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में ग्रुप का दीपावली मिलन समारोह आयोजित होगा तथा विभिन्न प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। आगामी दिसम्बर माह में ग्रुप द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा इस पर भी ग्रुप के पदाधिकारियो व सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे। इसके अलावा भी अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर जैन सोश्यल ग्रुप के सचिव हितेश शाहजी, कोषाध्यक्ष रूपेश पोरवाल, सहसचिव किरण प्रमोद पावेचा, विजय भीमावत, प्रदीप जैन, राकेश श्रीमाल, मिलिंद कोठारी, ललित भंसाली, संदीप शाहजी, निंकी चंचल भंडारी, हेमा प्रवीण मेहता आदि उपस्थित थे। संचालन सचिव हितेश शाहजी ने किया।
Trending
- प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन
- श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़
- पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के मुखिया का आभार, सीएम डॉ. मोहन बोले- सरकार आपके लिए सबकुछ करेगी
- थांदला में स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज, 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
- 15 अगस्त एवं “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर अनुभाग स्तरीय बैठक आयोजित
- पिटोल पुलिस की कार्रवाई : दो दिन में 22 दो पहिया वाहनों का चालान बनाकर 7000 हजार वसूले
- पिटोल के संकट मोचन सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में 2500 वर्ग फीट में बनेगी सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला
- मेघनगर के राजा गोकुल ग्रुप ने निकाली पहली डाक कांवड़ यात्रा
- खवासा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक वेशभूषा और ढोल-मांदल की थाप पर थिरके युवा
- सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता