झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
इबादत के लिए खासतौर पर मुकर्रर रमाजन माह जैसे-जैसे ईद की ओर बढ़ता जा रहा है, मुस्लिम समाज के साथ-साथ अन्य वर्गो में भी सद्भावना व उत्साह का वातावरण बनने लगा है। शुक्रवार यानी जुम्आतुल विदा के दिन सांसद कांतिलाल भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, युवा नेता डॉ. विक्रांत भूरिया, जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष व जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, पूर्व विधायक रतसिंह भाबोर व वीरसिंह भूरिया, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, प्रवक्ता विकास रावतए नगर परिषद उपाध्यक्ष संगीता सोनी, पत्रकार सुरेन्द्र कांकरिया, कुंदन अरोरा, ओमप्रकाश भट्ट, मुकेश अहिरवार, मुकेश भट्ट, मुदस्सीर मंसूरी, जावेद खान, रितेश गुप्ता, शाहिद खान, आत्माराम शर्मा, पवन नाहर, राकेश पाठक सहित समस्त पत्रकारगण जैन समाज के यतीश छिपानी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नारायण भट्टए पार्षदगण अक्षय भट्टए किशोर खडिय़ा, मनीष बघेल, सुधीर भाबोर, मुस्तम बोहरा, पूर्व जियोस सदस्य जितेन्द्र घोड़ावत, राजेश फौजदार डामोर सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने मुस्लिमोंं को रमजान व इस दरमियान की जा रही इबादत की प्रशंसा करते हुए जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद इस्माइल कादरी साहबए समाज के पूर्व सदर व सांसद प्रतिनिधि गुलाम कादर खान, सदर कदरूद्दीन शेख, डॉ. अय्युब खान, एडव्होकेट मोहम्मद सलीम खान,अब्दुल हक शेख, मोईनुद्दीन कादर शेख, मेहबुब खान व शहर के समस्त हाजी साहबान आदि से कहा कि तेज गर्मी के बावजूद अधिकांश धर्मावलंबी पूरे उत्साह से रोजे रख रहे है। बड़ी संख्या में बच्चे भी इसमें शामिल है। थांदला अंचल में इस समय बारिष की खेंच चल रही है। जनप्रतिनिधियों ने तमाम रोजेदारों से आग्रह किया कि वे रोजा इफ्तार के समय अल्लाह से दुआ करें कि पूरे देष व झाबुआ जिले में खुशहाली की प्रतीक अच्छी वर्षा शीघ्र हो। देश व क्षैत्र में तरक्की व अमनो.आमान व सद्भावना कायम हो। मान्यता है कि रोजा पूरा करके इफ्तार से पूर्व की गई दुआएं अल्लाह जल्द कबूल करता है। गणमान्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा सद्भावना पूर्वक की गई प्रशंसा व उत्साह वर्धन पर समाज की ओर से नायब ईमाम हफीजुर्रेहमान साहब, अब्दुल अहद साहब व सांसद प्रतिनिधि गुलाम कादर खान आदि ने आभार व्यक्त किया।
Trending
- बाइक और बस की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत, टक्कर के बाद बस पलटी
- राजेंद्र बैरागी को बनाया चंशेआ नगर का बीईओ, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- आलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने हेतु जयस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- आलीराजपुर पुलिस बल के तीन उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली
- संत श्री कमल किशोरजी नागर को मिली जान से मारने की धमकी, हिंदू समाज ने बोरी थाने में ज्ञापन सौंपा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया कड़ा एक्शन, दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश
- 65-75 लाख की सरकारी सहायता लेने के बाद, क्या गरीब मरीजों का इलाज रोकना जायज है?
- सर्पदंश से मृत महिला के शव को लेकर भटकते रहे परिजन
- डेकाकुंड में नई यात्री ट्रेन सेवा का शुभारंभ, विधायक सेना महेश पटेल हुईं शामिल
Prev Post
Next Post