झाबुआ। सांस्कृतिक एवं कला के क्षैत्र में जिले के 15 वर्ष से 35 वर्ष की आयु के युवाओं को प्रोत्साहन देने हेतु जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से बहुउद्देशीय खेल परिसर झाबुआ में किया जावेगा। जिला स्तरीय आयोजन के पूर्व विकासखण्ड स्तर पर युवा कलाकारों का चयन कर सूची 18 दिसम्बर तक खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय में भेजी जाना आवश्यक है। इस हेतु संबंधित अधिकारियों को कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता द्वारा निर्देशित किया गया है। युवा उत्सव में लोकगीत, लोकनृत्य, एकांकी,नाटक, कत्थक, वकृत्व कला, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य, हार्मोनियम, वीणा वादन, मृंदन वादन, बांसुरी वादन, भरतनाट्यम, सितार वादन एवं तबला वादन आदि को सम्मिलित किया गया है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 18 दिसम्बर तक कलाकारों को आयोजन में सम्मिलित होने के लिए पंजीयन अनिवार्य है।
Trending
- प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन
- श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़
- पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के मुखिया का आभार, सीएम डॉ. मोहन बोले- सरकार आपके लिए सबकुछ करेगी
- थांदला में स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज, 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
- 15 अगस्त एवं “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर अनुभाग स्तरीय बैठक आयोजित
- पिटोल पुलिस की कार्रवाई : दो दिन में 22 दो पहिया वाहनों का चालान बनाकर 7000 हजार वसूले
- पिटोल के संकट मोचन सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में 2500 वर्ग फीट में बनेगी सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला
- मेघनगर के राजा गोकुल ग्रुप ने निकाली पहली डाक कांवड़ यात्रा
- खवासा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक वेशभूषा और ढोल-मांदल की थाप पर थिरके युवा
- सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता