झाबुआ। प्रभारी अधिकारी एमडीएम जिला पंचायत झाबुआ द्वारा कुन्दनपुर संकुल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कुन्दनपुर विकासखंड रानापुर का आकस्मिक निरीक्षण करने पर पाया गया कि इस सत्र मे जनशिक्षक द्वारा शाला का निरीक्षण नहीं किया गया है। निरीक्षण पंजी में कोई टीप नहीं है, शाला में मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। भोजन रिकार्ड संधारित नहीं है। संकुल केन्द्र में 20 पैकेट दूध रखा है जिसकी एक्सपायर 24 अक्टूबर 2015 है। शाला में एमडीएम के संबंध में वरिष्ठ को अवगत नहीं कराया गया है। शासन की महत्वपूर्ण योजना की माॅनिटरिंग में लापरवाही के कारण जन शिक्षक, जनशिक्षा केन्द्र कुन्दनपुर अमरसिंह गामड को सीइओ जिपं अर्जुनसिंह डावर ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तीन दिवस में उत्तर प्रस्तुत के लिए सूचना पत्र जारी किया है। तथा दूध पैकेट तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए। दूध पैकेट यदि एक्सपायर होने से पूर्व उपयोग नहीं किये गये तो दूध पैकेट की कीमत की वसूली वेतन से की जाएगी।
Trending
- कट्ठीवाड़ा पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई
- सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम
- सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम
- हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी
- सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा साल 2027, जनवरी में भोपाल में होगी GIS
- गांव में हुई झमाझम बारिश से किसान खुश, अब करेंगे बोवनी
- खुशी ढाबे के सामने दो बाइकों की भिड़ंत, एक किशोर की मौत और दूसरा घायल
- सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के चलते नानपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
- सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने सुनाए रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव बैतूल की ग्राम पंचायत कुकरू में रात्रि चौपाल में होंगे शामिल
Prev Post