झाबुआ – पूज्य स्वामी चिन्मयानंदजी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष मे आयोजित चिन्मय ज्योति यात्रा का शहर में 16 नवंबर को आगमन हो रहा है। यह यात्रा गुजरात की सीमा से होते हुए मप्र की सीमा में प्रवेश करते हुए सर्वप्रथम पिटोल पहुंचेगी। यहां यात्रा का भव्याति भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा 25 हजार किमी का सफर तय करेगी। समापन 31 दिसंबर को होगा। यह जानकारी झाबुआ राज दरबार के पूर्व महाराजा एवं डेली काॅलेज इंदौर के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह ने शनिवार को झाबुआ के राज महल में आयोजित पत्रकारवार्ता मे दी। नरेन्द्रसिंहजी ने बताया कि यह यात्रा राष्ट्रीय स्तर पर निकाली जा रहीं है। ज्योति यात्रा का आगमन मप्र के झाबुआ से ही 16 नवंबर को हो रहा है। पिटोल में प्रवेश पर यात्रा के भव्य स्वागत पश्चात यात्रा झाबुआ में प्रवेश करेगी। यहां भी भव्य स्वागत किया जाएगा।
25 हजार किमी का सफर तय करेगी यात्रा – नरेन्द्रसिंह ने बताया कि यह यात्रा 25 हजार किमी की है एवं 160 शहरों से होकर निकलेगी। पूज्य स्वामी चिन्मयानंदजी ने 1953 में चिन्मय मिशन की स्थापना की। इनकी 300 शाखाएं देश ओर विदेशो मे भी विस्तारित हो चुकी है। पूज्य स्वामीजी चिन्मयानंद ने पुणे से ज्ञान यज्ञ की शुरुआत की और अब तक उन्होने 700 ज्ञान यज्ञ किए। आम-अवाम के बीच आध्यात्मिक चेतना जाग्रत की। परमार्थ साधन चिन्मयानंदजी महाराज के संदेश में है।
केरल से हुई यात्रा की शुरुआत – महाराजा ने बताया कि उक्त यात्रा की शुरूआत केरल से हुई। यहां से प्रदर्शनी के रूप में यात्रा सुसज्जित रथ से निकली है। यात्रा अब तक केरल, तमिलनाडू, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात से होते हुए मप्र में सर्वप्रथम झाबुआ में प्रवेश कर रहीं है। रथ यात्रा का नेतृत्व पूज्य स्वामी मित्रानंद करेंगे। इस रथ के साथ पूज्य स्वामी राघवानंदजी एवं दर्जनों लोग शामिल रहेंगे।
झाबुआ में यह होंगे कार्यक्रम – नरेन्द्रसिंह ने बताया कि झाबुआ में यात्रा के प्रवेश कर पर चिन्मय ज्योति यात्रा का दर्शन कार्यक्रम रखा जाएगा। इसके साथ ही राज महल में शाम 6 बजे पादुका पूजन होगी। पश्चात् स्कूली विद्यार्थियां द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस अवसर पर महाराजा ने समस्त पत्रकारो सहित शहर के नागरिक से भी इन सभी कार्यक्रमों में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये लेने का आरोप, पूर्व सीएमओ के कार्यकाल की नियुक्तियों की जांच की मांग
- वरिष्ठ लाइनमैन गमीर देवदा का निधन
- प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन
- श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़
- पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के मुखिया का आभार, सीएम डॉ. मोहन बोले- सरकार आपके लिए सबकुछ करेगी
- थांदला में स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज, 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
- 15 अगस्त एवं “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर अनुभाग स्तरीय बैठक आयोजित
- पिटोल पुलिस की कार्रवाई : दो दिन में 22 दो पहिया वाहनों का चालान बनाकर 7000 हजार वसूले
- पिटोल के संकट मोचन सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में 2500 वर्ग फीट में बनेगी सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला
- मेघनगर के राजा गोकुल ग्रुप ने निकाली पहली डाक कांवड़ यात्रा
Next Post