कोतवाली पुलिस ने रात भर चलाया कॉम्बिंग गश्त अभियान, संवेदनशील इलाकों में दी दबिश

0

दीपेश प्रजापति, झाबुआ

झाबुआ में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। जिलेभर में कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर फरार बदमाशों और वारंटियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कप्तान डॉ. शिवदयाल सिंह गुर्जर के निर्देश पर झाबुआ पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में कोतवाली थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी रमेश चंद्र भास्करे के नेतृत्व में रात्रि कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस टीम ने शहर के कई संवेदनशील इलाकों में सर्चिंग की और फरार अपराधियों की तलाश में दबिश दी। बुनियादी स्कूल के पीछे और जिला अस्पताल के आसपास भी गश्त की गई, जिससे ड्रग्स माफियाओं और नशा करने वालों में हड़कंप मच गया।

पुलिस का कहना है कि यह अभियान पूरे जिले में लगातार जारी रहेगा, ताकि अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके और कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.