अलीराजपुर। महिला नंसबदी से भी आसान बिना चीरा बिना टांका पुरूष नंसबदी को बढ़ावा देने के लिये शनिवार को जन जागरूकता रैली निकाली गई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अस्पताल परिसर से हरी झण्डी दिखाकर प्रचार -रथ के साथ रैली को रवाना किया रैली आशाकार्यकर्ता व स्वास्थ्य अमला मोजूद रहा। रैली नगर मे होते हुए जिला अस्पताल परिसर में समाप्त हुई। साथ ही विश्व मधुमेह दिवस 14 नवम्बर को रक्तचाप एवं डायबिटिज की निशुल्क जाॅंच सेवा का उदघाट्न किया गया। सीएमएचओ डाॅ. प्रभाकर नानावरे ने बताया की आॅपरेशन कराने वाले हितग्राही को दो हजार रुपए व प्रेरक को 300 रुपए प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। पंजीयन के लिये जिला चिकित्सालय मे रामसिह डावर परामर्शदाता से सम्पर्क किया जा सकता है। इस मौके पर उन्होने कहा की बिना चीरा बिना टांका पुरूष नंसबदी एनएसव्ही पद्वति की जाती है। उन्होने बताया कि पुरूष नसंबदी के विशेष शिविर 13 नवम्बर 28 नवम्बर के दौरान जिला चिकित्सालय सहित सभी सामु स्वा केन्द्र में लगाई जायेगे। विशाल निःशुल्क नसंबदी शिविर 26 व 27 नवम्बर को जिला चिकित्सालय अलीराजपुर में 28 नवम्बर को बोरी में आयोजित किये जायेगे। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधिक्षक डाॅ पी.ढोके.डॅा आर.मण्डल डाॅ. के.सी.गुप्ता जिला कार्यक्रम प्रबंधक डाॅ. अजहर अली, निर्मला चोहान, मीडिया अधिकारी प्रभारी आई.ईसी. सलाहकार विशाल तिवारी एवं अधिकारी एवं कर्मचारीयों उपस्थित थे।
Trending
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
- अणु पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता जैन ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान
- अनंत चतुर्दशी पर भव्य जुलूस निकाल कर गणपति बप्पा का किया विसर्जन
- आम्बुआ में जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू, जनपद की टीम ने किया निरीक्षण
- रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी को भक्तों ने भारी मन से विदा किया
- श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को इंदौर में होगा
- गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से बालिका की मौत
- नमामि भारतम् कार्यक्रम अंतर्गत विशाल सामूहिक वंदे मातरम गायन का भव्य आयोजन हुआ
- भाजपा जिला कार्यालय पर स्थापित गणेश प्रतिमा का कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया विसर्जन
Prev Post
Next Post