
झाबुआ। 17 फरवरी 2014 को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान की महापंचायत के बाद चालक-परिचालक ने शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिलने के चलते बुधवार को आरटीओ कार्यालय पहुंचे वह आंशिक धरना दिया व आरटीओ एपी श्रीवास्तव नहीं मिलने के पश्चात चालक-परिचालक संघ के पदाधिकारी कलेक्टोरेट पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम अम्बाराम पाटीदार को सोंपा, जिसमें चालक-परिचालकों के परिवारों को 1 रुपए किलो गेहूं, 1 रुपए किलो चावल, उनके बच्चों के लिए विशेश छात्रवृत्ति योजना, निजी वाहन खरीदने के लिए सरकारी लोन व 40 फीसदी सब्सिडी, आकस्मिक या दुर्घटना पर मौत होने पर मुख्यमंत्री चालक-परिचालक कल्याण कोष से 2 लाख रुपए की त्वरित सहायता व गंभीर बीमार पर परिवार के सदस्यों का 3 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज शामिल है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने आरटीओ पर चालक-परिचालकों को पंजीयन अनिवार्य रूप से करवाने की बात कहीं गई थी। इसी के मद्देनजर जिले के सभी चालक-परिचालकों ने आरटीओ पर अपना पंजीयन करवाने के लिए पिछले एक वर्ष से दस्तावेज दे दिए हैं लेकिन आरटीओ के आज तक पंजीयन नहीं दिया है। आरटीओ की उदासीनता के चलते शासन की कल्याणकारी योजनाओं का चालक-परिचालकों को लाभ नहीं मिल पा रहा है आदि योजनाओं का लाभ देने की मांग की गई। इस दौरान चालक-परिचालक संघ के जिलाध्यक्ष सैयद सोनू अली, हाजीलाला, गणेश गाहरी, रइस खां, सोरभ पोरवाल, भीमा दवे, दिनेश राठोड़ मौजूद थे।
Trending
- रासायनिक खाद की परेशानी की शिकायत पर तेहसीलदार ने किया निरीक्षण
- झाबुआ की बेटी वृद्धि जैन ने मात्र 22 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में CA बन रचा इतिहास, जिले का नाम किया रोशन
- राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने की राज्य सरकार की सराहना, कहा- समय से पहले पूरा हो गया स्क्रीनिंग का लक्ष्य
- आबकारी विभाग ने अवैध शराब की 40 पेटी जब्त की.. प्रकरण दर्ज
- सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स
- घर बैठकर की ऑनलाइन पढ़ाई, SSC स्टेनोग्राफर बनी गाँव की बेटी खुशी पाटीदार, बढ़ाया क्षेत्र का मान
- कबीर प्रकट उत्सव 23 जून को खवासा में, मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान
- पाटीदार को कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का उप ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया
- जिला पंचायत सदस्य और पटेलिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सोलंकी का निधन
- सीएम डॉ. मोहन ने की विज्ञान-प्रौद्योगिकी की समीक्षा, कहा- गुजरात की तर्ज पर एमपी में बनाएं गिफ्ट सिटी
Next Post